कोरिया

वेतन और अन्य मांगों को लेकर नपा के कर्मचारी 29 को करेंगे धरनाप्रदर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के नियमित कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार दिनाँक 26.07.2024 को नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय) के आह्वान पर नपा अध्यक्ष एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

j-3-300x300 वेतन और अन्य मांगों को लेकर नपा के कर्मचारी 29 को करेंगे धरनाप्रदर्शन

संघ द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों में 1 से 4 माह तक लंबित वेतन के भुगतान तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों का भुगतान प्रत्येक माह ट्रेजरी से किए जाने हेतु कोई भी सार्थक प्रयास शासन द्वारा नहीं किए जाने के फल स्वरुप नगरीय निकाय महासंघ की बैठक दिनांक 06 .07.2024 में लिए गए निर्णय अनुसार दिनांक 29 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जाएगा।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!