सरगुजा संभाग

जनहित संघ पण्डो विकास समिति द्वारा समाधान शिविर हरफरा में जिला कलेक्टर के सामने ग्रामीणों की रखी गई मांग

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सतीश मिश्रा

एमसीबी/ विगत 45 वर्षों से जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विश्वसनीय जनहित संघ पण्डो विकास समिति ने सुखमंती सिंह, नंदलाल पण्डो,सतीश मिश्रा,रामशरण पण्डो और गणेश तिवारी के नेतृत्व में लगभग दस गांव के शोषित पीड़ित वृद्धजन और महिलाओं के हितबद्ध मांग समाधान शिविर ग्राम हरफरा में जिले के संवेदनशील कलेक्टर डी वेंकटेश के सामने रखी।

1-16-300x137 जनहित संघ पण्डो विकास समिति द्वारा समाधान शिविर हरफरा में जिला कलेक्टर के सामने ग्रामीणों की रखी गई मांग

जिसमे वन,राजस्व स्वास्थ्य, नल जल योजना पानी की समस्या और धोखाधड़ी के मामले शामिल रहे। कलेक्टर ने उक्त शिकायतों और मांग पर त्वरित कार्यवाही की ।ऑन द स्पॉट सावित्री नामक महिला को न्याय दिया जिसमे उसके इलाज का संपूर्ण खर्च प्रशासन द्वारा वहन की जाने की बात कही।

पेट फूलने की बीमारी से ग्रस्त है सावित्री

[wp1s id="1076"]

g-3-195x300 जनहित संघ पण्डो विकास समिति द्वारा समाधान शिविर हरफरा में जिला कलेक्टर के सामने ग्रामीणों की रखी गई मांग

आपको बता दें जनहित संघ पण्डो विकास समिति के द्वारा समाधान शिविर में ग्राम अख्तवार निवासी सावित्री पति जबुल कुमार का पेट फूलकर अत्यधिक बाहर आ गया है यह पेट फूलने की बीमारी उसकी पुरानी है आर्थिक अभाव के कारण बड़े शहर में वह इलाज कराने में असमर्थ रही संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस के रूप ने सावित्री के इलाज हेतु आर्थिक सहायता के साथ अन्य निर्देशन दिया था लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा उक्त महिला का इलाज करना जनहित में बड़ा कदम है।

इसके साथ ही 50 वर्षों से पण्डो जनजाति व अन्य अधिक के वनभुमि पर वनाधिकार हेतु,ग्राम अख़्तवार के चौराहा मोहल्ला में हैंडपंप के लिए आवेदन क्योंकि वहां पीने का पानी ही नही है लोग ढोंढी का पानी पीने को मजबूर है। बैगा जाती के व्यक्ति को वन विभाग द्वारा मारपीट किया गया जिस पर कार्यवाही नही हुई।मोगरा निवासी सुखलाल पण्डो के नक्शा में छेड़छाड़ और एक अन्य व्यक्ति द्वारा बेदखल करने संबंधी,कमर्जी में पण्डो जनजाति के व्यक्ति का जाती निवास नही बनने संबधी, घघरा निवासी बैगा जनजाति का एक वृद्ध को वृद्ध पेंशन और महतारी वंदन का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसी के साथ अख़तवार के पण्डो परिवार के लोगो को महतारी वंदन योजना का नही मिल रहा लाभ।सहित कई और आवेदन जिला प्रमुख को सौंपा गया है।

जनहित संघ हर संभव मदद के लिए आगे: एस. के.‘रूप’

श्री रूप ने कहा कि जनहित संघ पण्डो विकास समिति का निर्माण महान जनहितैषी प्रेरणापुंज श्री रुद्र प्रसाद रूप द्वारा 70 के दशक में किया गया था और आज तक जनहित में उक्त संस्था ने कई आयाम स्थापित किया है। हम कभी पीछे नहीं हटे और जनता के हित प्रशासन के बीच समाचार पत्र आदि के माध्यम से भी समन्वय स्थापित किया मांगे पूरी हुई है। आगे भी जनहित में हम अग्रसर रहेंगे और जनता के हित के लिए आंदोलन करना पड़े तो वह भी हुआ है और आगे भी होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!