सरगुजा संभाग

मतदान दल मतदान कराने मतदान केन्द्र के लिए हुए रवाना

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जशपुरनगर / लोकसभा निर्वाचन 2024 कार्य को सुचारू संपन्न कराने के लिए आज जिले में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोडकाचौरा जशपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी, ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ मतदान दल वाहन के माध्यम से अपने निर्धारित मतदान केन्द्र में ड्यूटी के लिए रवाना हुए।

9k= मतदान दल मतदान कराने मतदान केन्द्र के लिए हुए रवाना

जिले में मतदान तिथि 07 मई 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में मतदान दलों को मतदान कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए है।  उन्होंने मतदान दलों को सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दलों को मतदान के सुचारू संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और मतदान सामग्री लेकर मतदान के लिए रवाना हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने जिले वासियों को अपील करते हुए कहा कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी सहभागिता निभाते हुए मतदान अवश्य करें

लोकतंत्र के महापर्व में 07 मई को रायगढ़ संसदीय क्षेत्र अंतर्गत जशपुर जिले के अंतर्गत विधानसभा जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव के 6 लाख 71 हजार 846 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुरुष 330282, महिला 341545, थर्ड जेंडर 19 मतदाता है। सर्विस मतदाता 1839है

जिले में 878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जशपुर विधानसभा 325,कुनकुरी विधानसभा 278, पत्थलगांव में 275 मतदान केंद्र है।प्रत्येक बूथ में 4 कर्मचारियों का दल है। इसके अलावा रिजर्व में भी मतदान दल हैं। जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जाएगा। सभी मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई हैं। पेट्रोलिंग की टीम रहेगी। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान कर्मियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए अधिकांश जगहों पर पत्तों का मंच बनाया जाएगा। जिले में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोडकाचौरा जशपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी, ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में  मतदान दलों ने निर्वाचन कार्य के लिए सामग्री ली एवं अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए निर्वाचन कार्य संपन्न कराने रवाना हुए। जिस स्थान से मतदान सामग्री का वितरण किया गया है, उसी स्थान पर मतदान सामग्री की वापसी होगी।

[wp1s id="1076"]

जशपुर जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 878 है। 4366 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सामान्य मतदान दलों की संख्या 3970 महिला मतदान केंद्र के लिए महिला मतदान दलों की संख्या 360 और दिव्यांग मतदान केंद्र के लिए मतदान दलों की संख्या 36 है। साथ ही बीस प्रतिशत मतदान कार्य के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। सेक्टर ऑफिसर 160 एवं माइक्रो आब्जर्वर 151 की भी ड्यूटी लगाई गई है। संगवारी मतदान केंद्र तीनों विधानसभा के लिए 10-10, युवा मतदान केंद्र 5-5, महिला पुरुष मतदान केंद्र 10 -10, आदर्श मतदान केंद्र 5-5, दिव्यांग मतदान केंद्र 1-1 मतदान केंद्र बनाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!