उत्तर प्रदेशचित्रकूट

घर-घर मतदाता से सम्पर्क कर करें भाजपा का विस्तार – कमलावती

घर-घर मतदाता से सम्पर्क कर करें भाजपा का विस्तार - कमलावती

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

घर-घर मतदाता से सम्पर्क कर करें भाजपा का विस्तार – कमलावती

चित्रकूट। मतदाता चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि मतदाता चेतना अभियान की सफलता ही तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी। हर बूथ की मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करके हम जीत का अंतर कई गुना बढ़ा सकते हैं। मतदाता से सतत सम्पर्क करके हम घर घर भाजपा का विस्तार सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के ज्यादा से ज्यादा मतदाता जोड़ने है। बूथ से लेकर जिला पदाधिकारी तक और सभी जनप्रतिनिधिग इस अभियान में सक्रिय रूप से सहभाग करें। मतदाता चेतना अभियान के संयोजक व जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि 26 अगस्त को सभी मण्डलों की कार्यशाला शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ सम्पन्न हो। 27 अगस्त को सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम अवश्य सुना जाए। साथ ही बूथ पर मतदाता सूची का अवलोकन भी अवश्य किया जाए। मतदाता चेतना अभियान में नये मतदाताओं को जोडकर भाजपा की जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस मौके पर सांसद आर के पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, राजेश जायसवाल, अश्विनी अवस्थी, राघवेन्द्र सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, हरिओम करवरिया, अंजू वर्मा, भागवत त्रिपाठी, देव त्रिपाठी, अखिलेश रैकवार, राघव अग्रवाल, रवि गुप्त, अभिषेक, सुरेश अनुरागी, राजेश्वरी द्विवेदी, विकास मिश्र, दिव्या, लवलेश, नरेंद्र गुप्ता, सुशील द्विवेदी, ओमप्रकाश, प्रदीप, रमाकांत, जानकी शरण, आशीष, सच्चिदानंद, जयप्रकाश पाण्डेय, रवि त्रिपाठी, धीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!