
*एस. के.रूप*
बैकुंठपुर–कोरिया/ कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित वार्ड नंबर 4 स्वामी विवेकानंद वार्ड कचहरीपारा में उस समय वार्ड वासियों की आंखें फटी रह गई जब वार्ड पार्षद स्वयं वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए मैदान पर उतर आए।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से खरपतवार घास काटकर सफाई करने लगे।

आपको बता दे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता को सर्वोपरि बताया है इसी का परिपालन करते हुए संपूर्ण देश में स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत अभियान का मिशन चलाया गया इन दिनों सेवा संकल्प के रूप में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर दिया जलाकर अंधेरे से उजाले में आने का संदेश देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
वहीं लगभग महीना भर विभिन्न जागरूकता सहित समाज हित के कार्यों का संचालन एक महीने के लिए सेवा संकल्प के तहत किया जा रहा है लेकिन वार्ड पार्षद का यह कार्य तत्कालीन जरूरत और अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक पालन को दिखा रहा है।

आपको बता दे भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक जो वार्ड नंबर 4 स्वामी विवेकानंद वार्ड खुटहन पारा कचहरीपारा वार्ड वार्ड पार्षद है यहां पुराने जिला एवं सत्र न्यायालय के पीछे समाजसेवी रूद्र प्रसाद रूप मार्ग पर प्रतिवर्ष गणेश पंडाल में भगवान विनायक स्थापना एवं विधिवत पूजा अर्चना किया जाता है। पंडाल के आसपास पेड़ पौधे अनावश्यक खरपतवार का जमाव हो चुका था। श्री गणेश पूजा को मद्देनजर रखते हुए वार्डवासियों ने पार्षद श्री खटिक को अवगत कराया झाड़ और खरपतवार के कारण विषधारों का डर था वार्ड वासियों की समस्या का निदान करने के लिए वार्ड पार्षद स्वयं मैदान पर उतरे उन्होंने कटर मशीन हाथ में लिया और अनावश्यक खरपतवार की कटाई कर साफ करने लगे।
जो भी इस दृश्य को देखा वह अचंभित रह गया लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई ।
अनिल खटिक ने वार्ड पार्षद का दायित्व सहित जनप्रतिनिधि का दायित्व बखूबी निभाया वार्ड वासियों ने उन्हें मना किया कि कर्मचारी नहीं है तो कल करवा लेंगे आप मत करिए लेकिन वह नहीं माने उन्होंने पूर्ण रूप से खरपतवारों को नष्ट किया इसके साथ ही उन्होंने यह संदेश दिया कि अगर कर्मचारी ना हो और वार्ड वासियों पर मूलभूत सुविधा की आवश्यकता हो तो जनप्रतिनिधियों को खुद जमीन पर उतर जाना चाहिए उन्होंने बताया कि नगर पालिका का कर्मचारी आगामी कार्यक्रम के लिए स्थानीय झुमका पर्यटन स्थल में कार्य करने गए हुए थे क्योंकि उन्हें दिन भर वहां कार्य करना था इसलिए पार्षद स्वयं वार्ड की साफ सफाई करने आगे आए। लोगों ने अनिल खटीक की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।



