कोरिया

एनसीसी प्रथम वर्ष में 49 कैडेट्स का चयन, अनुशासन एवं देशसेवा के लिए हुए प्रेरित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर- शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में शुक्रवार को एनसीसी प्रथम वर्ष के कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

भर्ती प्रक्रिया में दौड़, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं लिखित परीक्षा के विभिन्न चरणों के बाद कुल 49 कैडेट्स का चयन एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए किया गया।

n-2-1024x768 एनसीसी प्रथम वर्ष में 49 कैडेट्स का चयन, अनुशासन  एवं देशसेवा के लिए हुए प्रेरित

कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार एस. के निर्देशन में 1 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी, कोरबा से आए नायक नीलकमल घोष ने भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराया।

एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण किया गया।

[wp1s id="1076"]

 

n3-1024x768 एनसीसी प्रथम वर्ष में 49 कैडेट्स का चयन, अनुशासन  एवं देशसेवा के लिए हुए प्रेरितइस दौरान कैडेट्स की ऊंचाई एवं वजन मापने के साथ-साथ सीट-अप, पुश-अप, दौड़ सहित विभिन्न शारीरिक अभ्यासों के माध्यम से उनकी शारीरिक दक्षता एवं स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव जायसवाल एवं नायक नीलकमल घोष ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व, भारतीय सेना की भूमिका तथा एकता और अनुशासन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने चयनित कैडेट्स को आगामी दो वर्षों तक नियमित रूप से एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कैडेट्स को भारतीय सैनिकों की कार्यशैली एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक अच्छे सैनिक के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत और अनुशासित होना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या अपनाने की समझाइश दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो ने चयनित सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उन्हें देशप्रेम, भाईचारा, नेतृत्व, साहस, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर विद्यालय के व्ही. जे. मित्रा, प्रभात मिश्रा, वाई. के. मिश्रा, ममता पाण्डेय, नाजिमा खातून, मधु त्रिपाठी, किरण शुक्ला, कल्पना जायसवाल, अमिता शर्मा, साजदा खातून, शमशीदा खातून, दीपक साहू, रेशम लाल, मेघनाथ मुकर्जी, सावित्री मरावी, अलका मरावी, ममता ओझा, अनुराधा जायसवाल, निर्मल सोनी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विद्यालय परिवार ने चयनित सभी कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

49 विद्यार्थियों के चयन के साथ विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के नए सत्र का शुभारंभ हुआ, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!