देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ, कोरिया में MY Bharat ने कराया सीधा प्रसारण

कोरिया/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा देशव्यापी “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया।
यह ऐतिहासिक कार्यक्रम देश के लगभग 25,000 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें एक करोड़ से अधिक युवाओं ने वर्चुअल रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में MY Bharat स्वयंसेवकों, NSS, नेहरू युवा केंद्र, युवा क्लबों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों तथा अनेक प्रमुख आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों की भी सक्रिय भागीदारी रही।ब्रह्मकुमारी द्वारा सत्संग कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 100 सप्ताह तक चलने वाले “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक रविवार देशभर में जनजागरूकता, खेल, सांस्कृतिक, फिटनेस, ध्यान, सामुदायिक सहभागिता एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में मेरा युवा भारत,कोरिया द्वारा मानसभवन बैकुंठपुर में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ विद्यार्थियों एवं युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा एवं सुना। कार्यक्रम में श्रीमती वंदना राजवाड़े जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोरिया के मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
मेरा युवा भारत, कोरिया ,खेल एवं युवा कल्याण कोरिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन कराया कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुरेंद्र वैध,जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता,जिला युवा अधिकारी सुश्री चहल कैलाशिया,
नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह,जिला उपाध्यक्ष भाजपा शैलेश शिवहरे,ब्रह्मकुमारी रूपा,सुनीता, रीता यादव,अनिल शर्मा,तीरथ रजवाड़े, आँचल, अ. ल.गुप्ता,महेश मिश्रा,शबाना अंजुम,सूरज,राजीव,प्रगति, लालचंद्र,सहित छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।



