मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

सिटी पब्लिक स्कूल, सोनहत में एक दिवसीय निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सोनहत/नगर के सिटी पब्लिक स्कूल, सोनहत में गुरुवार को एक दिवसीय सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (जनरल मेडिकल चेकअप) शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में विकासखंड सोनहत के स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम ने विद्यालय पहुंचकर अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

शिविर के दौरान चिरायु टीम के प्रभारी डॉ. अरविंद यादव ने विद्यार्थियों को सही तरीके से ब्रश करने, हाथ धोने की सही विधि (Proper Handwash), मोबाइल देखते हुए भोजन करने से होने वाले दुष्प्रभाव, गुड टच एवं बैड टच जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं रोचक तरीके से विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकीय टीम ने सहजता से उत्तर दिया।

S1-1-1024x768 सिटी पब्लिक स्कूल, सोनहत में एक दिवसीय निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजनकार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार किए गए पुष्पगुच्छ भेंट कर चिरायु टीम का आत्मीय स्वागत किया।

[wp1s id="1076"]

विद्यालय की स्वच्छ व्यवस्था, अनुशासन एवं बच्चों की सहभागिता से प्रभावित होकर चिरायु टीम के सभी सदस्यों ने सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना की।

इस अवसर पर चिरायु टीम से डॉ. अरविंद यादव, फार्मासिस्ट उषा कुमारी, लैब टेक्नीशियन राममणि शंकर, रामकिशोर दोहरे, तिलकराज सिंह तथा नर्स केतकी प्रजापति उपस्थित रहे।

सभी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी देकर उनके ज्ञान में वृद्धि की।

कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से स्कूल प्रबंधक एम. डी. इकरार खान, श्रीमती सुमन तिवारी, एस. अहमद, के. राजवाड़े, एस. प्रजापति, एम. सूर्या, एस. खातून, कौशल्या सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी ने स्वास्थ्य विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!