मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

पतंजलि योग समिति द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव किया गया गुरुओं का सम्मान

जीवन मूल्यों को समझने के लिए गुरु का मार्गदर्शन आवश्यक --मुन्नालाल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेन्द्रगढ। जीवन मूल्यों को समझने और सही दिशा चुनने के लिए गुरु का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है, गुरु वह दीपक है जो स्वयं प्रकाशित होकर दूसरों के जीवन में ज्ञान और संस्कारों का प्रकाश फैलता है – उक्ताशय के विचार वरिष्ठ सेवानिवृत प्राचार्य मुन्ना लाल श्रीवास्तव , पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित – गुरु सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त कर रहे थे।

s1-1024x768 पतंजलि योग समिति द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव  किया गया गुरुओं का सम्मानगुरुओं के प्रति श्रद्धा समर्पण और संस्कार को प्रदर्शित करने वाले इस गरिमापूर्ण सम्मान समारोह में वरिष्ठ प्राचार्य एम एल श्रीवास्तव को पतंजलि योग समिति एवं  नीलू सिंह तथा योग समिति द्वारा वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, विवेक कुमार तिवारी का शाल श्रीफल और मिष्ठान के द्वारा सम्मान किया गया ।तेजस्विनी शाखा मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अनीता फरमानिया द्वारा बलवीर कौर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े योग साधकों में मनीष कुमार गुप्ता दिवाकर आचार्य, विनोद कुमार सोनी, नीलम दुबे को सम्मानित किया गया।

गुरु पूर्णिमा को दिव्य उत्सव बताते हुए कार्यक्रम संचालक सतीश उपाध्याय ने कहा कि – यह त्यौहार महान ऋषि भगवान वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है।

सनातन संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा ,विष्णु, महेश के समान सर्वोच्च स्थान दिया गया है क्योंकि वे शिष्य के निर्माण पालन और उनके जीवन की सही दिशा तय करते हैं।

[wp1s id="1076"]

इस अवसर पर योग समिति के प्रत्येक आयोजनों में समर्पित होकर काम करने वाले योग साधकों में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि, मनीष कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सोनी, सुशील कुमार गुप्ता (पिंटू), भैरव केसरवानी की उत्कृष्ट सहभागिता की भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करते हुए वे क्लब के अध्यक्षा -बबीता अग्रवाल, कल्पना सिंह राजपूत ने गुरु वंदना एवं गुरु की महिमा पर विचार व्यक्त किया।
गुरु शिष्य परंपरा को जीवन की अमूल्य धरोहर बताते हुए उपस्थित योग साधकों में कैलाश दुबे, आर डी दीवान, कुंवर सिंह राजपूत, आर्य डेविड, पिंकी सलूजा, जगदंबा अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुशील कुमार गुप्ता  नीलू सिंह  संजू आदि ने गुरुओं का चंदन तिलक लगाकर, गुरुओं का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन  बलबीर कौर ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!