मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस की मशाल रैली

युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं, संघर्ष जारी रहेगा: कांग्रेस

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी /देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार शाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में मनेंद्रगढ़ में मशाल रैली निकाली गई। खेड़िया तिराहा से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां सभा

आयोजित कर कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, युवा एवं नागरिक हाथों में मशाल लेकर रैली में शामिल हुए।

इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली लागू करने और छात्रों के हितों की रक्षा को लेकर नारे लगाए गए।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना सरकार की विफलता को दर्शाता है।

[wp1s id="1076"]

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों और अभिभावकों की भावनाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।

ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि युवाओं को निष्पक्ष परीक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो युवाओं का विश्वास व्यवस्था से उठ जाएगा। उन्होंने

पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री पूनम सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र पाल मखीजा ने भी सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार युवाओं का अधिकार है तथा कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम में बलबीर अरोड़ा, साबिर खान, पार्षद मो. सईद, पार्षद किरण कुजूर, रूमा चटर्जी, ममता रजक, निर्मला चतुर्वेदी, बबीता यादव, आशीष राय, हर्ष खटीक, प्रदीप सोनी, अकरम मंसूरी, गोपाल गुप्ता, विक्की दत्ता, राजा पांडेय, मनोज शर्मा, स्नेहिल शुक्ला, रंजन शर्मा, शुभम सिंह, अरुण सिंह, सूर्यप्रताप, कासिम अंसारी, निखिल यादव, अजीत सिंह, हरिचंद यादव, सोनू गुप्ता, जगदीश मधुकर, देव कुमार सिंह, अमीर सिंह श्याम, अमित पुरी, दीपक श्रीवास्तव, विनोद जांगड़े, केडी, मो. सफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!