दुर्ग संभाग

भावना बोहरा ने 30 करोड़ से ज्यादा की सड़क परियोजनाओं का किया भूमिपूजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कवर्धा/ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 21 करोड़ 7 लाख 98 हजार की लागत से प्रतापपुर चौक से दामापुर पुल तक कुल 12.70 किलोमीटर सड़क, 7 करोड़ 74 लाख 95 हजार की लागत से 3.65 किमी दमगढ़ से अमनिया सड़क एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1 कारोड़ 91 लाख 88 हजार की लागत से पौनी से कोड़ापुरी तक 5.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य कुल 30 करोड़ 74 लाख 81 हजार रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इन सड़कों के निर्माण से रूसेकापा, भगतपुर, कोलेगांव, सेमरकोना, निंगापुर, दामापुर, दमगढ़, अमनिया, पौनी, तिलईभाठ, नवापारा, तोरला, कोड़ापुरी सहित आस-पास के सैकड़ों ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह दिन पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। आज हम सब मिलकर 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रहे हैं। यह केवल सड़कों का निर्माण नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के विकास, सुविधा और समृद्धि की नई राह है। यह सड़कें हमारे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सड़क आवागमन की सुविधा के साथ ही वहां व्यापर, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुँच एवं किसानों को अपनी उपज तथा सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगा। आज जिन सड़कों का भूमिपूजन किया जा रहा है, वे लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थीं। कांग्रेस सरकार के कुशासन में विगत 5 वर्षों तक पंडरिया विधानसभा को उपेक्षित और विकास कार्यों से कोसो दुर रखा गया। पंडरिया विधानसभा की जनता ने इस पक्षपात को समझा और प्रदेश एवं पंडरिया में भाजपा का कमल खिलाकर विकास व सुशासन की जो स्थापना की है आज उससे उनकी आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं, क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है, जनहित की योजनाओं से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और हमारे किसान, महिला, युवा सशक्त हो रहें हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले हमारे भाइयों-बहनों के लिए सड़क केवल एक रास्ता नहीं होती, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास तक पहुँचने का सबसे बड़ा माध्यम होती है। जब सड़क बनती है तो गांव शहर से जुड़ता है, किसान की उपज बाजार तक पहुँचती है, बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होती है और मरीजों को समय पर इलाज मिल पाता है। आज पंडरिया विधानसभा में 400 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही हर गाँव और नगर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश एवं विद्युत् व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा व शैक्षणिक सुविधाओं का सुदृढ़ किया जा रहा है। आज इस भूमिपूजन के माध्यम से मैं विश्वास दिलाना चाहती हूँ कि पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में हम लगातार नए कार्य करेंगे ताकि हमारा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर सके। आज 30 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली ये सड़कें इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। मैं क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे सेवा का अवसर दिया। मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ कि सेवा और विकास का यह सफ़र निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, समस्त मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

[wp1s id="1076"]

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!