कोरिया

नगरपालिका अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों ने सिविल लाइन में बिजली एवम अन्य व्यवस्था की सुदृढ़

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ शहर के सिविल लाइन में खम्बो के बल्ब फ्यूज हो गए थे इन फ्यूज बल्बों को बदलकर नई लाइट नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे सहित वार्ड पार्षदों के निर्देशन में लगाया गया।

1-13-300x225 नगरपालिका अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों ने सिविल लाइन में बिजली एवम अन्य व्यवस्था की सुदृढ़

इस मार्ग में सड़क के किनारे काई और पेड़ से गिरकर सड़े गले पत्तियों का भरमार हो गया था वर्षाकाल में यह चिकनाहट के कारण पैदल एवं दुपहिया वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने का कारण बन सकता था इसके पहले ही नपा अध्यक्ष ने उक्त पूरे मार्ग से काई आदि को स्वयं की उपस्थिति में खड़े होकर सफाई करवाया गया साथ ही उक्त पूरे मार्ग के आस पास उगे गाजर घास व खरपतवार को भी नष्ट कर दिया गया साथ ही कीटनाशक का छिड़काव किया गया।

2-9-300x135 नगरपालिका अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों ने सिविल लाइन में बिजली एवम अन्य व्यवस्था की सुदृढ़

[wp1s id="1076"]

अब यह मार्ग सुव्यवस्थित और आकर्षक हो गया है।वार्डवासियों में नपा अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदगण को इसके लिए आभार ज्ञापित किया है। इस दौरान नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे, पार्षदगण धीरू शिवहरे,अनिल खटीक,अवधेश सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेष शिवहरे सहित नपा के कर्मचारीगण का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!