कोरिया

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 205 आवेदन प्राप्त

विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया सामग्री का वितरण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ राज्य शासन के मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों का निराकरण हेतु विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत भैंसवार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 205 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी आवेदनों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने कहा कि जो भी समस्या, शिकायत व मांग हो, उस सम्बन्ध में आवेदन देकर जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जो भी समस्या है उसकी जांच की जाएगी व शीघ्र समाधान की जाएगी। उन्होंने जिन आवेदनों का निराकरण नहीं हो पाया है उन्हें समय-सीमा निश्चित कर समाधान करने तथा निराकरण की सूचना संबंधित आवेदकों देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!