कोरिया

सोसायटी संचालिका के साथ बदसलूकी की शिकायत

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस0के0 रूप
बैकुण्ठपुर/ शहर के समीपस्थ ग्राम मझगवॉ में विगत दिनों सोसायटी का एक मामला प्रकाश मे आया है। जिसमें सोसायटी संचालिका ने ग्राम के ही कुछ लोगों पर खुद के साथ बदसलूकी एवं गाली गलौज का आरोप लगाते हुए कलेक्टर कोरिया को शिकायत की है जिसमें उल्लेखित है कि गत दिनांक 30/06/2025 को समय लगभग 12ः00 बजे दोपहर को अशोक राजवाड़े व उसका भाई संजय राजवाडे एवं उसकी मॉ रामवती राजबाड़े आकर आवेदिका धनेश्वरी राजवाड़े द्वारा संचालित सोसायटी में आकर चना लेने की बात कर रहे थे जब आवेदिका यह कही कि, ’आप लोग एक एक किलो चना ले गये है, अब एक एक किलो और मिलेगा जिसपर अशोक राजवाड़े व उसका भाई और उसकी माँ, आवेदिका से अभ्रदतापूर्ण व्यवहार कर अश्लील गॉली गलौज देने लगे जी कि, आवेदिका और वहाँ खड़े अन्य लोगो को सुनने में बुरा लग रहा था। पुनः अनावेदकगण एक राय होकर आवेदिका के साथ अपराध करने की मंशा से ग्रसित होकर आवेदिका के ऊपर झुठा आरोप लगाते हुए यह कह रहे थे कि, आवेदिका के द्वारा राशनकार्ड में खाद्य पदार्थ का उल्लेख कर लिया जाता है तो उन्हें वितरित नहीं किया जाता है। जबकि, सत्यता यह है कि, आवेदिका के द्वारा अनावेदकगणों को पर्याप्त मात्रा में राशन चना 12 किलो, 04 किलो शक्कर के साथ ही साथ यूनिट के हिसाब से चावल का वितरण किया गया, बावजूद उसके अनावेदकगण, आवेदिका को धमकी चमकी देते हुए यह कह रहे कि तुमको यहाँ सोसायटी नहीं चलाने देगें। श्रीमान कलेक्टर महोदय के सौथ ही साथ अन्य सक्षन अधिकारियों के समक्ष तुम्हारा शिकातय करूगाँ। जबकि, सत्यता यह है कि, अनावेदकगण गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन नहीं कर रहे है और न ही प्रदत्त राशनकार्ड की पात्रता रखते है। अनावेदकगणों के द्वारा छल कपट करते हुए झुठा कथन व शपथ पत्र प्रस्तुत कर राशनकार्ड गरीबी रेखा का प्राप्त किये है जिसकी जाँच कर समुचित कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। अनावेदक अशोक कुमार का पिता जग्गु जो कि, कॉलरी में नौकरी करते थे बावजूद इसके अपनी बहु सुमित्रा के राशनकार्ड में सदस्य के रूप में अपना व अपनी पत्नी रामवती का नाम दर्ज कराकर अवैध रूप से राशनकार्ड का लाभ ले रहा है। अभी हाल ही में पिछले माह अपने भाई ब्रिजेश के राशनकार्ड में अशोक के माता पिता अपना नाम दर्ज कराकर अवैध रूप से राशन ले रहे है। अशोक राजवाड़े एवं उसके परिवार के लोगो की समुचित जाँच कराकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराकर कड़ी कड़ी से कानूनी कार्यवाही की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!