कोरिया

सेंट जोसेफ स्कूल बैकुंठपुर के छात्र ‘सूर्यांश पाण्डेय’ ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड में हासिल की इंटरनेशनल रैंक वन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शकुंतला कॉलोनी बैकुंठपुर निवासी सेंट जोसेफ स्कूल बैकुंठपुर के 10 वीं कक्षा के मेधावी छात्र सूर्यांश पाण्डेय ने न केवल अपने स्कूल और परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकादमिक सत्र 2025-26 में सूर्यांश ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए शिक्षा और कला, दोनों क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय सफलताएं अपने नाम की।

हिंदी ओलंपियाड में शत-प्रतिशत अंक और पहला स्थान:

सिल्वरज़ोन ओलंपियाड फाउंडेशन (SILVERZONE Olympiad Foundation) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड’ में सूर्यांश ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर इंटरनेशनल रैंक 1 (International Rank 1) हासिल की है।
इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कई देशों के हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया था |

CBSE 10 वीं बोर्ड में भी लहराया परचम:–

a1-2 सेंट जोसेफ स्कूल बैकुंठपुर के छात्र 'सूर्यांश पाण्डेय' ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड में हासिल की इंटरनेशनल रैंक वन

[wp1s id="1076"]

ओलंपियाड के साथ-साथ सूर्यांश ने बोर्ड परीक्षाओं में भी अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित हुए सीबीएसई (CBSE) 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में सूर्यांश ने शानदार 98.6% अंक हासिल किए और गौरवपूर्ण सफलता हासिल की है|

अन्य विषयों और संगीत में भी अद्भुत प्रतिभा:–

छात्र की सफलता केवल हिंदी तक ही सीमित नहीं है, वे एक ‘ऑलराउंडर’ छात्र हैं।

अकादमिक पदक: सूर्यांश ने विज्ञान (Science), अंग्रेजी (English) और सामाजिक अध्ययन (Social Studies) जैसे विभिन्न विषयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में इस वर्ष ओलम्पियाड परीक्षा में कुल 8 पदक अपने नाम किए हैं।

संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन:–

किताबी ज्ञान के अलावा, संगीत के क्षेत्र में भी सूर्यांश का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। सुरों और ताल की उनकी समझ उनकी बहुमुखी प्रतिभा को साबित करती है | पढ़ाई के साथ-साथ अपनी विभिन्न कलाओं को भी समय एवं समान महत्व देते हैं।

स्कूल और परिजनों में खुशी की लहर:–

इस शानदार उपलब्धि पर सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सूर्यांश को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि, “उनकी यह सफलता उनकी अटूट लगन का परिणाम है। पढ़ाई से लेकर संगीत तक हर क्षेत्र में उनका प्रदर्शन बेहतर है, हमें उन पर गर्व है।”

अपनी इस सफलता का श्रेय छात्र सूर्यांश ने अपनी माता प्रियंका पाण्डेय और पिता अमरेश पाण्डेय के मार्गदर्शन, शिक्षकों के अनवरत सहयोग और अपने सतत परिश्रम और निरंतर अभ्यास को दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!