मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

घघरा और अख़्तवार में जनहित संघ की बैठक संपन्न, ग्रामीणों ने सड़क-बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए जताया आभार

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी/ जनहित संघ के द्वारा एमसीबी जिले के वनांचल जनकपुर विकासखंड अंतर्गत भगवानपुर एवं घघरा गांव में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने गांवों में हुए विकास कार्यों के लिए जनहित संघ एवं संबंधित प्रशासन सहित विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया।

F1-M-1024x1024 घघरा और अख़्तवार में जनहित संघ की बैठक संपन्न, ग्रामीणों ने सड़क-बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए जताया आभार
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, उनमें अब सुधार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने एवं जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार रूप ने बताया कि उन्होंने जनहित संघ के सर्वहित जनांदोलन क्रांति यात्रा जुलूस में 36 सूत्रीय मांग में प्रमुख रूप से सड़क निर्माण एवं विद्युत व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधा की मांग रखी थी जिसमे से कई मांगे पूरी हुई है। सड़क सुविधा के लिए जिला कलेक्टर से लेकर मंत्रालय तक माननीय मुख्यमंत्री को भी आवेदन किया गया था श्री रूप ने गृह मंत्री से सौजन्य भेंट करके उक्त जनजातीय ग्रामों में सड़क पानी बिजली सुविधा की बात कही थी सहित वनाधिकार पत्रक हेतु आवेदन किया था। राजधानी में भी प्रदेश प्रमुखों ने इसे तत्परता से सुना पण्डो जनजातीय बंधु रामशरण पण्डो ग्राम अख़्तवार एवं सोनसाय पण्डो ग्राम घघरा से गृह मंत्री ने खुद संवाद करके समस्या पूछी और जल्द निराकरण का आश्वासन ही नही दिया उन्होंने संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित भी किया।कार्य बेहतर होने से लोगों को आवागमन और दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिली है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्य इसी तरह निरंतर जारी रहेंगे।

3-M-1024x1024 घघरा और अख़्तवार में जनहित संघ की बैठक संपन्न, ग्रामीणों ने सड़क-बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए जताया आभार

जनहित संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। जनकपुर में ग्राम घघरा पोंडीडोल मार्ग, ग्राम अख़तवार में सड़क निर्माण, ग्राम लवाहोरी से घघरा सड़क निर्माण आदि अन्य स्थान के सड़क निर्माण की मांगे विगत 2 वर्ष पूर्व से जनहित संघ ने गांवों का दौरा करके संभाग आयुक्त से लेकर जिले के कलेक्टर एवम राजधानी का रुख किया था परिणामस्वरूप ग्रामीणों को सड़क सुविधा मिली है। श्री रूप ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास और आम जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा कराना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने तथा क्षेत्र की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव भी रखे। बैठक में आगामी रूप रेखा पर चर्चा की गई। साथ ही गीता का दान में वितरण प्रत्येक पंडो परिवार सहित अन्य सभी को किया गया।जनहित संघ ने आश्वासन दिया कि जनता की अन्य मांगों को भी संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।

[wp1s id="1076"]

4-M-1024x1024 घघरा और अख़्तवार में जनहित संघ की बैठक संपन्न, ग्रामीणों ने सड़क-बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए जताया आभार

ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि विकास कार्यों के चलते गांवों की तस्वीर बदल रही है और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। बैठक का समापन क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!