पहलगाम हमले के विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरिया एवं व्यापारी संघ के द्वारा शहर बंद का आह्वान
कल शुक्रवार को बारह बजे तक बंद रहेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठान

एस0के0रूप
कोरिया/ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरिया के द्वारा कल दिनांक 25अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः से समय 12बजे तक शहर बंद का आह्वान किया गया है ।
चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने इस संबंध ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा किए गया हिन्दुओं का नरसंहार अत्यन्त कायराना हरकत है जिसका विरोध देश के हर हिस्से से होगा और हर व्यापारी गुस्से में है ।
चेंबर के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र शर्मा ने व्यापारियों से स्वस्फूर्त प्रतिष्ठान बंदी का आह्वान किया है जो कि कल दिन के बारह बजे तक जारी रहेगा । इसके पश्चात व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान पुनः खोल सकेंगे ।
आतंकियों के इस दर्दनाक हमले के विरोध प्रदर्शन में चेंबर के इस बंद में कोरिया व्यापारी संघ का पूर्ण सहयोग एवं समर्थन है संघ के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी इस हेतु व्यापारियों से आग्रह किया है



