
एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर/ भाजयुमो कोरिया जिलाध्यक्ष हितेश सिंह के नेतृत्व में भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए भाजपा पार्टी के द्वारा कोरिया जिला में विशाल तिरंगा यात्रा निकलने से पहले भाजयुमो कोरिया और युवा साथियों ने भारत के स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया।

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के आस पास युवाओं ने साफ सफाई की। हितेश सिंह ने सुभाष चंद्र बोस जी को याद करते हुए कहा कि नेताजी ने भारत देश की, मातृ भूमि की आजादी के लिए युवाओं में तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा के नारे से देश के युवाओं को एक क्रांति कारी संदेश दिया था आज हम युवा उनको इस अवसर पर याद कर रहे है। उनके प्रति श्रद्धा हम भारतीयों का परम कर्तव्य होना चाहिए।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र रजवाड़े, जनपद सदस्य रामचंद्र राजवाड़े, भाजपा प्रदेश आईटी सेल के शारदा गुप्ता,जनपद सदस्य दिनेश चेरवा,जिला भाजयुमो मयंक साहू,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह,भाजयुमो मंडल महामंत्री पारश राजवाड़े,नागेंद्र पटेल, राजा साहू,अथर्व श्रीवास्तव ,सचिन सिंह,संदीप साहू सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।



