कोरिया

एक भारत- श्रेष्ठ भारत कैम्प के लिए एन.सी.सी.कैडेट का चयन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन.सी.सी. टू्रप के दो कैडेट्स लांस कारपोरल शिवम गुप्ता एंव कैडेट प्रिंस कुमार का चयन एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए हुआ। यह कैम्प छतरपुर (म.प्र) में दिनांक 08 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगा। यह कैम्प भारत सरकार की एक पहल है जो विभिन्न राज्यों और केन्द शासित प्रदेशों के एन.सी.सी. कैडे्टस को एवं मंच पर लाती है, ताकि वे एक-दूसरे की संस्कृति, भाषा, परम्पराओं और जीवन शैली को समझ सकें और एकता व राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा दे सकें। ये वार्षिक कैम्प कैडेटों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को मजबूत करते हैं। एक भारत- श्रेष्ठ भारत कैम्प में कैडेट्स के भाग लेने पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, एन.सी.सी. अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल सहित समस्त स्टॉफ ने हर्ष व्याप्त है और अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!