देश -विदेश

नालंदा एक पहचान है, सम्मान है, एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, : पीएम मोदी

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नालंदा / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आग की लपटों में पुस्तकें भले ही जल जाएं, लेकिन ज्ञान को नहीं मिटा सकते। प्रधानमंत्री बिहार के राजगीर में अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन समारोह पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह नया कैंपस, विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देगा।

नालंदा बताएगा जो राष्ट्र, मजबूत मानवीय मूल्यों पर खड़े होते हैं वो राष्ट्र इतिहास को पुनर्जीवित कर बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नालंदा केवल भारत के ही अतीत का पुनर्जागरण नहीं है, इसमें विश्व और एशिया के कितने ही देशों की विरासत जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्निर्माण की भागीदारी में भारत के मित्र देशों का अभिनंदन किया।

पीएम मोदी ने कहा, नालंदा केवल एक नाम नहीं है। नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा इस सत्य का उद्घोष है कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं। उन्होंने आशा जताई कि नालंदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आने वाले दिन महत्वपूर्ण हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!