देश -विदेश

लाल किले से PM मोदी कर सकते हैं ये बड़े एलान

युवाओं से लेकर महिलाओं के लिए क्या होगा खास

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली/ देश में कल यानी 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां पूरी हो गईं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 11वीं बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद पीएम देशवासियों को संबोधित करेंगे। अपने इस भाषण में पीएम देश के लिए कुछ बड़े एलान भी कर सकते हैं, क्योंकि लाल किला से अपने पहले दस संबोधन में भी वे ऐसे ही कुछ खास एलान कर चुके हैं। अपने पहले संबोधन में पीएम मोदी देश की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभिन्न मुद्दों पर बड़े एलान कर चुके हैं। अनुमान है कि पीएम इस बार अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान देश के युवाओं और आधी आबादी यानी महिलाओं को लेकर कुछ बड़े एलान कर सकते हैं।

पीएम मोदी के खास मेहमान रहेंगे मौजूद
वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के खास मेहमान लाल किला पर मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी की बताई चार जातियों के नुमाइंदे भी मौजूद होंगे। पीएम मोदी की बताई चार जातियों गरीब, युवा, किसान और महिला वर्ग के नुमाइंदों को खास तौर पर समारोह में बुलाया गया है। इन चार वर्गों के करीब चार हजार मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। कृषि और किसान कल्याण, युवा मामले, महिला और बाल विकास मंत्रालयों को ये जिम्मेदारी दी गई है।

इनके अलावा पंचायती राज और ग्रामीण विकास, आदिवासी मामले, शिक्षा और रक्षा मंत्रालय ने भी मेहमानों की सूची तैयार की है। वहीं नीति आयोग भी मेहमानों को आमंत्रित कर रहा है। बताया जा रहा है कि ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। कुल मिला कर 18000 से ज्यादा लोग स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इस बार यह रहेगी 15 अगस्त की थीम
इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का थीम विकसित भारत-2047 रखी गई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने को लेकर लक्ष्य तय कर रखा है कि 2047 में जब देश की आजादी के 100 साल पूरे हो रहे होंगे, तो देश विकासशील नहीं बल्कि, दुनिया के विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा होगा।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!