कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में रजत जयंती अंतर्गत रोजगार मेला आयोजित हुआ

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयन्ती महोत्सव 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बैकुंठपुर के इंडोर-स्टेडियम में श्रीमती वंदना राजवाड़े अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. सी. हिमधर की अध्यक्षता में, रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

1-3-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में रजत जयंती अंतर्गत रोजगार मेला आयोजित हुआ

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत सामूहिक राजगीत की प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं-सेवकों द्वारा अतिथियों का पुष्प-गुच्छ एवं तिलक-वन्दन कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य द्वारा जॉब-फेयर की आवश्यकता तथा महत्त्व पर प्रकाश डाला गया।

2-3-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में रजत जयंती अंतर्गत रोजगार मेला आयोजित हुआ

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से शिक्षा संस्थानों तथा बाजार के बीच की दूरी समाप्त होती है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि जिला-पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना रजवाड़े ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए एवं मन लगाकर अपनी पढाई करनी चाहिए। इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवक संजना, तनिषा एवं लवकुश गु्रप के द्वारा सुवा, करमा एवं सैला नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बैकुंठपुर शहर की बैंकिंग, इंशोरेंस, तथा ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र से जुडी अनेक शासकीय तथा निजी कंपनियों द्वारा जॉब-स्टॉल लगाकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अंतिम वर्ष के तथा भूतपूर्व विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया तथा उनका प्लेसमेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में संजोयक डॉ. आशुतोष देऊस्कर द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में श्री अनुरंजन कुजूर, डॉ. संदीप सिंह, श्रीमती सपना जायसवाल, कु. आंशी पाटले, श्री योगेश्वर साय, श्रीमती नीलम गोयल, श्री इम्तियाज अली, श्री हेमंत ने सक्रीय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर श्री दिलिप गुप्ता, डॉ. गौरव कुमार मिश्र, डॉ. बृजेश पाण्डेय, तथा महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!