कोरिया

युवा हृदय सम्राट कवि डॉ.कुमार विश्वास ने अलीशा के काव्यपाठ की भूरि भूरि प्रशंसा की,भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव में कोरिया का प्रतिनिधित्व करके कीर्तिमान किया स्थापित,कोरिया जिला गौरवान्वित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष ने काव्य पाठ को अद्भुत अतुलनीय दिया करार

समापन समारोह में ओपन मंच में भी दिखाई प्रतिभा

रायपुर/ कोरिया जिले में साहित्य के कोहिनूर की कोई कमी नहीं रही है कोरिया की धरती ने साहित्य जगत में कई सितारे दिए हैं। यहां आचार्य रामचंद्र शुक्ल, भवानी प्रसाद मिश्र,शैल चतुर्वेदी जैसे प्रकांड साहित्यकारों ने अपना समय बिताया है।

a-3-300x225 युवा हृदय सम्राट कवि डॉ.कुमार विश्वास ने अलीशा के काव्यपाठ की भूरि भूरि प्रशंसा की,भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

इस भूमि में कविमन प्रस्फुटित होता रहता है ऐसी ही एक युवा प्रतिभा का नाम है सुश्री अलीशा।

s-4-300x275 युवा हृदय सम्राट कवि डॉ.कुमार विश्वास ने अलीशा के काव्यपाठ की भूरि भूरि प्रशंसा की,भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

जिन्होंने कम उम्र में ही साहित्य जगत में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं आपको बता दे राज्य युवा महोत्सव में कोरिया जिला का प्रतिनिधित्व सुश्री अलीशा ने करते हुए शानदार काव्य पाठ किया। काव्यपाठ से प्रभावित होकर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने काव्य मंच से अद्भुत अतुलनीय करार दिया उन्होंने कहा कि ऐसे ही साहित्य सेवा व हिंदी के प्रति समर्पण भाव प्रत्येक युवा के मन में होना चाहिए ।

[wp1s id="1076"]

डॉक्टर कुमार विश्वास ने काव्यपाठ की भूरि भूरि प्रशंसा की

f-2-300x300 युवा हृदय सम्राट कवि डॉ.कुमार विश्वास ने अलीशा के काव्यपाठ की भूरि भूरि प्रशंसा की,भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

युवा महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य आकर्षण रहे भारत देश के प्रसिद्ध युवा हृदय में बसने वाले कवि डॉक्टर कुमार विश्वास उन्होंने सुश्री अलीशा के काव्यपाठ की सराहना करते हुए। कविता,भाव,कला,शिल्प,उद्देश्य आदि विषय पर चर्चा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उनके साथ आए साथी कविगणों ने भी कोरिया के बेटी की काव्यगत प्रशंसा की। कार्यक्रम में केवल कोरिया के प्रतिनिधि का ही उनके शानदार काव्य पाठ के लिए डॉ कुमार विश्वास से राज्य युवा आयोग के तत्वाधान में मुलाकात हुई यह जिले के लिए गौरव का विषय रहा। इसके साथ एमसीबी जिले के दृष्टिहीन प्रतिभाशाली छात्र भी श्री विश्वास से मिले। विदित हो कि सुश्री अलीशा के काव्य में शिल्प,कला,भाव,सार्थक उद्देश्य आदि के साथ भाव भंगिमा का समायोजन रहा जिसमे भारत देश की विरासत,छत्तीसगढ़ की सभ्यता संस्कृति, राम वनगमन पथ, सीता माता से संबंधित पुरातत्व, स्वतंत्रता आंदोलन,गुरुकुल आदि बिंदुओ का समावेश रहा। युवा कवयत्रि का नाम साहित्य में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन, इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के साथ कई स्थानीय, राज्य व राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं क्षेत्र की जनता ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!