कोरिया

भगवान परशुराम चौक बैकुंठपुर शहर का गौरव, नपा उपाध्यक्ष बधाई के पात्र

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

कोरिया/ बैकुंठपुर शहर मुख्यमार्ग में राहगीर पहले गुजरते थे तो कोई आकर्षण नहीं था। बस कुछ जरूरी और आवश्यक मुद्दे रहे जो सोशल मीडिया में भी उछलते रहे है जैसे सड़क चौड़ीकरण।

दो विकास कार्य और शहर के लिए व्यापारी बंधुओ के लिए दोनो ही नुकसान दायक। किसी भी शहर की आर्थिक उन्नति उसके व्यापार विनियम आयात निर्यात पर निर्भर रहती है।

2-2-300x300 भगवान परशुराम चौक बैकुंठपुर शहर का गौरव, नपा उपाध्यक्ष बधाई के पात्र

एक जिले का विभाजन दूसरा बायपास। संसाधन कटे,राजस्व,पर्यटन, सब की क्षति, वहीं बायपास ने आंतरिक व्यापार को क्षति पहुंचा दी। इन सब नुकसान के बीच बस स्टैंड को लेकर लोगो में रोष रहा है कि अब ये भी चल देगा तो शहर में बचेगा क्या।

[wp1s id="1076"]

इन सबके बीच सुखद खबर नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव का ऐतिहासिक उपक्रम भगवान परशुराम चौक।

3-1-300x225 भगवान परशुराम चौक बैकुंठपुर शहर का गौरव, नपा उपाध्यक्ष बधाई के पात्र

विगत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 5 जून को उक्त चौक का लोकार्पण सांसद ज्योत्सना महंत, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,विधायक भईया लाल राजवाड़े, नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,नपा के समस्त पार्षदगण, भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारीगण, शहर के नागरिकगण व्यापारी बधुगण सभी की उपस्थिति में हुआ।

विदित हो कि यह चौक संगम है चार राहों का, विचारों में मदभेद के बावजूद मित्रता का,राजनीतिक और सामाजिक अलगाव को भूल स्थायित्व का। लोकार्पण समारोह में देर शाम तक लोगो ने भोग भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। भक्तिमय संगीत और रामायण मंडली के कार्यक्रम में लोग झूमते रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!