कोरिया

भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, लिए गए अहम निर्णय

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

*एस. के.‘रूप’*

बैकुंठपुर-कोरिया/ भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की जिला शाखा कोरिया में उसके सभी सदस्यों के द्वारा दिनांक 03 अगस्त को भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महासंघ के प्रांतीय प्रतिनिधि- वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉक्टर अरविंद नारायण सिंह एवं महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्ता द्वारा सभी आमंत्रित सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम मां भारती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात कार्यक्रम को गति देते हुए भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के कोरिया जिला शाखा के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द गुप्ता द्वारा सभी सदस्यों को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा विगत मे प्रदर्शित अतुलनीय सक्रियता के संदर्भ में प्रकाश डाला गया । महासंघ के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा हर छोटी बड़ी समस्या पर त्वरित संज्ञान लेकर समाधान मूलक प्रयासों की लंबी श्रृंखला का संक्षिप्त विवरण दे सभी सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि किसी भी कर्मचारी की समस्या तब तक उनकी समस्या है जब तक उनकी समस्या महासंघ के संज्ञान में नही आ पाती। अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी सदस्य स्वयं अपनी अथवा अपने आस-पास के परिचित किसी भी सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी की कार्यालयीन अथवा पेंशन प्रकरण में आ रही बाधा या समस्या पर स्वपहल कर सहायता करें या संघ के कार्यालयीन पटल पर निःसंकोच रखें।

हमारा महासंघ पूरी शक्ति से ऐसे प्रकरणों में सहयोग के लिए कृतसंकल्पित है।

[wp1s id="1076"]

प्रांतीय कार्यकारणी के सम्माननीय सदस्य डॉक्टर अरविंद नारायण सिंह द्वारा संघ के प्रचार प्रसार तथा अधिक से अधिक सेवानिवृत्त साथियों को जोड़ने पर बल दिया गया। प्रस्तावित किया गया कि राज्य और संभाग के कार्यालयों से समन्वय कर एक ऐसी बुकलेट तैयार की जावे जो महासंघ के मौलिक उद्देश्यों को रेखांकित कर सेवानिवृत्त कर्मचारी समाज को आश्वस्त कर सके कि वे जीवन के इस संध्याकाल में एक दुर्बल आवाज़ मात्र नही हैं बल्कि उनके पास एक पूरे समूह की आवाज़ है जो मिल कर साथ काम करना चाहती है और अपने साथियों की मजबूत आवाज़ बनना चाहती है।

इस बैठक में यह भी प्रस्तावित किया गया कि जिले में एक महिला विंग का भी गठन किये जाने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी निःसंकोच स्वयं की समस्याओं को आपस मे रख सकें।

इस प्रकार गठित महिला प्रकोष्ठ जिला इकाई का अनुषांगिक प्रकोष्ठ होगा जिसमें प्राप्त आवेदन पर जिला संगठन द्वारा समाधान कारी प्रयास किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शासकीय योजनांतर्गत जिले में एक सर्वसुविधायुक्त ” सियान-सदन ” की स्थापना हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाए।

इस हेतु प्रान्त एवं संभाग के पदाधिकारियों से भी सहयोग हेतु निवेदन किया जावे। आज की बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक आवश्यक रूप स आयोजित की जाएगी।

आज का कार्यक्रम कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में महलपारा स्थित दीपक राज़दान के निवास पर आयोजित किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में सर्वश्री के.डी. त्रिपाठी सेवानिवृत्त व्याख्याता, अखिलेश चंद्र गुप्ता पूर्व प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बैकुंठपुर, बीरबल राजवाड़े पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी , प्रभात सिन्हा सेवानिवृत्त प्राचार्य, रामकुमार राजवाड़े, गुरुप्रसाद दुबे, विष्णु प्रसाद दुबे, घनश्याम जायसवाल सचिव भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा कोरिया, प्रेम चंद्र गुप्ता अध्यक्ष भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा कोरिया एवं दीपक राज़दान उपस्थित थे।
प्रेम चंद्र गुप्ता अध्यक्ष जिला शाखा कोरिया द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!