चित्रकूट

एसपी ने किया नवीन यातायात कार्यालय का उद्घाटन

एसपी ने किया नवीन यातायात कार्यालय का उद्घाटन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एसपी ने किया नवीन यातायात कार्यालय का उद्घाटन

चित्रकूट। कालूपुर स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में नवीन यातायात पुलिस कार्यालय का पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने फीता काटकर उद्धाटन किया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय को यातायात पुलिस की जरूरत के हिसाब से पूरी तरह अनकूल बताया। इसके बाद उन्होने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी, कर्मचारी से संवाद भी कायम किया। पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस कर्मियों से यातायात नियमों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद में कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना व रिकार्ड रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय परिसर में हरियाली को बढ़वा देने के लिए परिसर में लगे पौधों को बड़ा होने तक इनकी देखरेख करने की बात कही। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स यातायात शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, यातायात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!