
बैकुंठपुर – त्रि स्तरीय पंचयात चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि, पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवारो पक्ष मे पुरी ताकत एवं एक जुटता के साथ चुनाव लड़े। भाजपा के सभी कार्यकर्ता योग्य समर्पित एवं सच्चे जन सेवक है, संगठन सभी को समाज सेवा का कई माध्यमो से अवसर देंगा। त्रि स्तरीय पंचयात चुनाव में कार्यकर्ताओ की मेहनत की जीत होंगी, जिला एवं जनपद पंचयात में प्रचंड मतो पार्टी प्रत्याशी की जीत होंगी।
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर होंगी कार्यवाही –
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को चिन्हांकित कर आगामी समय में अनुशासनत्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, जो कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध निर्वाचन मंे भाग लिया गया है। उसे पूर्व मंे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आपको ऐसा करने से मना किया था किन्तु आपके द्वारा अनुशासन के विपरीत आचरण किया गया है। इस संबंध में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। दिनांक 10-02-2025 तक जिला कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं, अन्यथा आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
मंडल अध्यक्षों से जानकारी मांगी गईं –
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने जिले सभी मंडल अध्यक्षों से पत्र लिखकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव प्रचार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करने व सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओ की सूची मांगी है। मंडल अध्यक्षो द्वारा भेजी गईं सूची को प्रमाणित मानते हुए ऐसे कार्यकार्यओ पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।



