सरगुजा संभाग

एक और कलयुगी नशेड़ी शिक्षक के मर्यादाओं को किया तार, सड़क किनारे पड़ा रहा नशे में धुत्त डीईओ ने किया सस्पेंड

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सतीश मिश्रा

एमसीबी/ अभी कुछ दिनों पहले ही 3 कलयुगी शिक्षकों का बेहद शर्मनाक मामला उजागर हुआ जो शिक्षा विभाग के लिए काला धब्बा है। अभी मामला शांत भी नही हुआ है कि एक और कलयुगी नशेड़ी शिक्षक का मामला सामने आ गया। यह शिक्षक सड़क किनारे नशे में धुत्त पड़ा हुआ था और चलने फिरने की शक्ति तक खो बैठा था ऐसे शिक्षक क्या उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है भावी पीढ़ी के लिए। हालांकि मामले में डीईओ अजय मिश्रा ने उक्त नशेड़ी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

आपको बता दें शिक्षक अरविंद एक्का नशे की हालत में रोड में पड़ा देखा गया।अरविंद एक्का केल्हारी तहसील अन्तर्गत चनवारीडांड प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं।केल्हारी बाजार में किराना स्टोर के सामने रोड में पड़ा देखा गया अब सवाल उठता है की शिक्षक अगर इस तरह रहेगा तो बच्चों को क्या शिक्षा देगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!