मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

शिक्षा के मंदिर में शिक्षक गायब, स्वीपर के भरोसे मासूमों का भविष्य!

18 घरों की बस्ती के 10 बच्चों को नसीब नहीं नियमित पढ़ाई, चार महीने से शिक्षक के स्कूल नहीं पहुंचने का आरोप, शिकायतों के बाद भी कुंभकर्णी नींद में शिक्षा विभाग

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी/सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के दावे, करोड़ों रुपये का बजट और विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की योजनाएं लेकिन इन तमाम दावों की जमीनी हकीकत देखनी हो तो भरतपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बसखोहर पहुंचना काफी है। यहां शिक्षा का मंदिर तो खुला है, बच्चे भी स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक ही कथित तौर पर नदारद हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी शिक्षक नहीं, बल्कि स्कूल का भृत्य यानी स्वीपर संभाल रहा है यह कोई सामान्य लापरवाही नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर है। जिस स्कूल में बच्चों को अक्षर ज्ञान और बेहतर भविष्य की नींव मिलनी चाहिए, वहां पढ़ाई की जिम्मेदारी ऐसे कर्मचारी के भरोसे छोड़ दी गई है, जिसकी नियुक्ति शिक्षण कार्य के लिए हुई ही नहीं है। सबसे गंभीर बात यह है कि यह मामला उस बसखोहर गांव का है, जहां विशेष पिछड़ी पण्डो जनजाति के परिवार निवास करते हैं। करीब 18 घरों की इस बस्ती के लगभग 10 बच्चे प्राथमिक शिक्षा के लिए स्कूल आते हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का क्या हाल है, यह ग्रामीणों के आरोप खुद बयां कर रहे हैं।

चार महीने से शिक्षक गायब, स्कूल में पढ़ाई भगवान भरोसे 

msb-me-1024x768 शिक्षा के मंदिर में शिक्षक गायब, स्वीपर के भरोसे मासूमों का भविष्य!ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक शाला बसखोहर में पदस्थ शिक्षक पिछले तीन से चार महीने से नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दीपावली के आसपास से उनकी अनुपस्थिति बनी हुई है। दूसरे शिक्षक की नियमित उपस्थिति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि शिक्षक स्कूल आते भी हैं तो कुछ देर रुककर वापस लौट जाते हैं ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सरकारी स्कूल में बच्चों की पढ़ाई कौन कराएगा? क्या शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल स्कूल में पदस्थ रहने तक सीमित रह गई है? क्या बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें भगवान भरोसे छोड़ देना ही अब सरकारी शिक्षा व्यवस्था का नया मॉडल बन गया है?

शिक्षक की कुर्सी खाली, स्वीपर के हाथ में किताब

msb-1024x768 शिक्षा के मंदिर में शिक्षक गायब, स्वीपर के भरोसे मासूमों का भविष्य!बसखोहर प्राथमिक शाला की सबसे शर्मनाक तस्वीर यह है कि यहां बच्चों को पढ़ाने का काम स्कूल का सुइपर सुखलाल कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक की अनुपस्थिति में वही बच्चों को संभालता है और उन्हें पढ़ाने की कोशिश करता है सुइपर सुखलाल ने भी अपने बयान में बताया कि गुरुजी स्कूल आते हैं और पढ़ाई से संबंधित जानकारी देकर चले जाते हैं। इसके बाद बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी वही निभाते हैं। उनका कहना है कि घर स्कूल के पास होने के कारण वे अपनी सुविधानुसार विद्यालय पहुंचकर बच्चों को पढ़ाते हैं अब सवाल यह है कि यदि शिक्षक के स्थान पर सुइपर ही पढ़ाई कराएगा तो फिर शिक्षकों की नियुक्ति और वेतन का औचित्य क्या है? क्या शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की जगह सुइपर से पढ़ाई कराने की व्यवस्था लागू कर दी है?

[wp1s id="1076"]

ग्रामीणों की शिकायतें, लेकिन अधिकारियों पर असर नहीं!

स्थानीय निवासी रंगलाल ने स्कूल की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए बताया कि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते। उनका आरोप है कि कौशिक गुरुजी दीपावली के समय से स्कूल नहीं आ रहे थे। जिस दिन स्कूल पहुंचे, उस दिन भी कुछ लिखापढ़ी करने के बाद वापस चले गए
रंगलाल के मुताबिक स्कूल में स्वीपर ही बच्चों को पढ़ाता है। मध्यान्ह भोजन तैयार होने तक वही बच्चों को संभालता है।
स्थानीय महिला सोनामनी ने भी बताया कि जब वह पानी लेने के लिए स्कूल के पास जाती हैं तो कई बार चपरासी ही बच्चों को पढ़ाते दिखाई देते हैं। उनके अनुसार पिछले दो-तीन महीने से शिक्षकों की नियमित उपस्थिति नहीं है।
आंगनवाड़ी सहायिका सुखमतिया ने भी शिक्षक की अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही। वहीं स्कूल सहायिका मिठाइयांबाई का आरोप है कि संबंधित शिक्षक दीपावली के बाद से विद्यालय नहीं आ रहे हैं और स्कूल में नियमित पढ़ाई नहीं होती।
जब ग्रामीण, आंगनवाड़ी सहायिका और स्कूल में काम करने वाले कर्मचारी तक शिक्षक की अनुपस्थिति की शिकायत कर रहे हैं, तो फिर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? या फिर जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा गया?

मध्यान्ह भोजन में भी लापरवाही के आरोप, बच्चों की थाली तक सुरक्षित नहीं?

m शिक्षा के मंदिर में शिक्षक गायब, स्वीपर के भरोसे मासूमों का भविष्य!m-1 शिक्षा के मंदिर में शिक्षक गायब, स्वीपर के भरोसे मासूमों का भविष्य!स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था पर सवाल तो हैं ही, बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों ने भोजन के निर्धारित मीनू पालन नहीं होने पर सवाल उठाए हैं सरकार बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के लिए योजना चला रही है, लेकिन बसखोहर में भोजन की गुणवत्ता को लेकर ही सवाल उठने लगे हैं। आखिर बच्चों की थाली में क्या परोसा जा रहा है? खाद्य सामग्री की जांच कौन कर रहा है? और जिम्मेदार अधिकारी स्कूल की रसोई का निरीक्षण करने कब पहुंचे थे?

सरपंच ने कई बार लगाई गुहार, फिर भी नहीं जागा शिक्षा विभाग

ग्राम पंचायत बड़गांवकला के आश्रित ग्राम बसखोहर के सरपंच शिवचरण ने भी स्कूल की बदहाली को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
सरपंच के अनुसार वे शिक्षक की व्यवस्था के लिए कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आवेदन दे चुके हैं। अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा भी की गई है। संकुल प्रभारी को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई जब गांव का सरपंच बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं और स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आ रही है, तब भी व्यवस्था में सुधार नहीं होना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है आखिर किसका इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग? क्या बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप होने के बाद ही अधिकारियों की नींद खुलेगी?

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पण्डो जनजाति के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, सरकारी दावे बेअसर

बसखोहर की यह स्थिति इसलिए भी अधिक चिंताजनक है क्योंकि यहां विशेष पिछड़ी पण्डो जनजाति के परिवार रहते हैं। इन परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार तथा प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जिन बच्चों को विशेष संरक्षण और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की जरूरत है, उन्हीं की पढ़ाई कथित तौर पर शिक्षक की अनुपस्थिति के कारण प्रभावित हो रही है एक तरफ सरकारी मंचों से शिक्षा के अधिकार, गुणवत्ता और जनजातीय विकास की बातें होती हैं, दूसरी तरफ वनांचल के बच्चों को नियमित शिक्षक तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सरकारी योजनाओं के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई साफ दिखाई देती है

शिक्षा विभाग से सीधे सवाल, जवाब देगा कौन?

बसखोहर प्राथमिक शाला का मामला सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है।

– क्या गुरुजी पिछले तीन से चार महीने से नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं?
– यदि शिक्षक अनुपस्थित हैं तो उनकी उपस्थिति पंजिका और वेतन भुगतान की जांच क्यों नहीं की गई?
– दूसरे शिक्षक की उपस्थिति और विद्यालय में रुकने के समय की निगरानी कौन कर रहा है?
– क्या सुइपर से बच्चों को पढ़वाना विभागीय व्यवस्था के अनुरूप है?
– सरपंच के बार-बार आवेदन देने के बावजूद शिक्षक की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
– मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार क्यों नहीं हुई?
– स्कूल का अंतिम निरीक्षण किस अधिकारी ने और कब किया?
– क्या जिम्मेदार अधिकारियों और अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई होगी?

अब बहाने नहीं, कार्रवाई चाहिए!

बसखोहर की प्राथमिक शाला की तस्वीर सरकारी शिक्षा व्यवस्था के उन दावों पर करारा सवाल है, जिनमें हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही जाती है। यहां करीब 10 बच्चों का भविष्य नियमित शिक्षक की अनुपस्थिति के आरोपों के बीच उलझा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायतें हैं, सरपंच के आवेदन हैं और स्कूल के सुइपर का बयान भी सामने है। इसके बावजूद यदि व्यवस्था में सुधार नहीं होता तो यह केवल शिक्षकों की लापरवाही नहीं, बल्कि निगरानी तंत्र की विफलता भी मानी जाएगी अब जिला प्रशासन, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जवाब देना होगा कि आखिर बसखोहर के बच्चों के साथ यह स्थिति क्यों बनी हुई है।
बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नियुक्त किए गए हैं, स्वीपर नहीं। सफाई कर्मचारी से शिक्षण कार्य करवाकर विभाग अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। सवाल यह है कि जिन बच्चों के भविष्य की नींव आज स्कूल में रखी जानी चाहिए, उन्हें आखिर कौन संभालेगा?
बसखोहर के बच्चों को कागजों में चलने वाला स्कूल नहीं, वास्तव में पढ़ाई कराने वाला स्कूल चाहिए। उन्हें आश्वासन नहीं, नियमित शिक्षक चाहिए। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस बदहाल व्यवस्था को सुधारता है या फिर पण्डो जनजाति के इन बच्चों का भविष्य इसी तरह लापरवाही की भेंट चढ़ता रहेगा

ग्राउंड रिपोर्ट के प्रमुख तथ्य

– चार महीने से शिक्षक के नियमित स्कूल नहीं आने का आरोप।
– 18 घरों की बस्ती के करीब 10 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित।
– शिक्षक की जगह स्कूल का सुइपर करा रहा पढ़ाई।
– दूसरे शिक्षक की नियमित उपस्थिति पर भी सवाल।
– मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार नही केवल चावल की खिचड़ी जिसमें एकाध देना दाल के
– सरपंच कई बार बीईओ से कर चुके हैं शिक्षक की मांग।
– शिकायतों के बावजूद वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था नहीं होने का आरोप।
– पण्डो जनजाति के बच्चों की शिक्षा पर गंभीर संकट।
–
संभागीय शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह से फोन पर चर्चा हुई तो उनके द्वरा कहा गया जांच कर समुचित कार्यवही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!