कोरिया

नारी शक्तियों ने किया पौधा रोपण

कलेक्टर की उपस्थिति में जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान का शुभारंभ

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया / कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में सोनहत विकासखण्ड के ग्राम घुघरा में आयोजित जल शक्ति से नारी शक्ति का शुभारंभ किया गया।

महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करते हुए लंगेह ने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में माँ के नाम एक पेड़ योजना के तहत उपस्थित ग्रामीण महिलाओं के हाथों फलदार पौधा रोपण कराया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जल शक्ति और नारी शक्ति एक सिक्के के दो पहलू हैं। पानी का सही उपयोग, उसकी संरक्षण, उपयोगिता और नई पीढ़ी के लिए पानी की महत्ता को महिलाएं ही बेहतर समझती हैं क्योंकि सुबह से लेकर देर रात तक और रसोई से लेकर खेती तक पानी का उपयोग करती हैं। लंगेह ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए घर में सभी सदस्यों को जागरूक करना होगा। नल चालू करने के बाद उसे बंद करना नहीं भूलना चाहिए, जितनी पानी की जरूरत हो उतना ही उपयोग करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना, महतारी वन्दन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सुपोषण सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभाग से संपर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को घर-घर पम्पलेट देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एक ग्रामीण महिला ने जल की महत्ता और पेड़ की उपयोगिता के बारे में आम लोगों को शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!