
संवाददाता
बैकुंठपुर /आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के निर्वाचन का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। राजस्व पटवारी संघ के प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह पर्यवेक्षक की उपस्थिति में निर्वाचन में सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए भरत कुमार यादव, सचिव पद के लिए श्री रामदेवराम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सुश्री दीपशिखा साय को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष भरत कुमार यादव ने निर्वाचन उपरांत अपने उद्बोधन में कहा कि वह सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके पश्चात सभी के लिए भोजन का आयोजन किया गया। भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
राजस्व पटवारी संघ के इस शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण निर्वाचन की सभी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की।
इस दौरान प्रमुख रूप से योगेश गुप्ता ,वाल्मीकि मिश्रा ,अशोक कुमार कश्यप, अनूप कुमार खाखा ,संजय सूर्यवंशी, रामचंद्र सिंह ,विनीत तिवारी, भानुमति पैकरा, नेम कुमारी राजवाड़े, संगीता खलखो , दिवाकर सिंह विवेक सिंह व अन्य पटवारी उपस्थित रहे।



