कोरिया

पहलगाम हमले के विरोध में शहर रहा स्वस्फूर्त रूप से रहा पूर्णतः बंद

चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरिया एवं व्यापारी संघ के द्वारा किया गया था बंद का आह्वान

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरिया के द्वारा कल शुक्रवार को प्रातः समय 12बजे तक शहर बंद का आह्वान किया गया था । जिसके परिणाम स्वरुप नगर के समस्त छोटे बड़े व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे एवं बंद को सफ़ल बनाते हुए अपने गुस्से का इज़हार किया ।

सभी व्यापारियों ने एक स्वर में आतंक के आकाओं को सबक सिखाने के लिए सरकार से आग्रह किया ।

  3-8-135x300 पहलगाम हमले के विरोध में शहर रहा स्वस्फूर्त रूप से रहा पूर्णतः बंद
चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने इस संबंध ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए हिन्दुओं का नरसंहार के विरोध में देश के हर हिस्से से आवाज उठ रही है । हम पूरी तरह सरकार के साथ हैं और कठोरतम कार्यवाही की मांग करते हैं।

2-9-e1745582404461-300x172 पहलगाम हमले के विरोध में शहर रहा स्वस्फूर्त रूप से रहा पूर्णतः बंद

चेंबर के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र शर्मा ने आतंकियों के इस दर्दनाक हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की । विरोध प्रदर्शन में चेंबर के इस बंद में कोरिया व्यापारी संघ का पूर्ण सहयोग एवं समर्थन था संघ के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी इस हेतु सहयोग प्रदान करने में व्यापारियों का आभार ज्ञापित किया है ।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!