कोरिया

50 साल बेमिसाल, सम्यक क्रांति का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कोरिया जिला का ऐतिहासिक धरोहर अभियान,सम्यक संपर्क और सम्यक क्रांति: देवेंद्र तिवारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जनहित की पत्रकारिता की मिसाल सम्यक क्रांति: शैलेश शिवहरे

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के दायित्व को बखूबी निभाया है सम्यक क्रांति ने: सौभाग्यवती सिंह कुसरो

अपने बड़ों के विरासत को आगे लेकर जाना अपने में साहस का कार्य है: ताहिर आज़मी

बैकुंठपुर –कोरिया/ कोरिया जिला का ऐतिहासिक धरोहर है अभियान,सम्यक संपर्क और सम्यक क्रांति हमे गर्व है कि यह अनवरत 50 वर्ष पूर्ण करता हुआ नवीन गाथा लिख रहा है। उक्ताशय के विचार कोरिया जिले के प्रथम दैनिक अखबार सम्यक क्रान्ति के स्वर्ण जयंती 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के मंच से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने व्यक्त किए।

WhatsApp-Image-2026-02-26-at-7.28.26-PM-1024x768 50 साल बेमिसाल, सम्यक क्रांति का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

उन्होंने आगे कहा कि यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन कर्तव्य निष्ट होकर समाज के आईने का कार्य किया है। उन्होंने याद किया कि सन 75 के इमरजेंसी के समय अभियान नामक पत्रिका पर रोक लगा दी गई थी जिसका संचालन संयुक्त रूप से स्व.रुद्र प्रसाद रूप जी एवम हमारे नाना स्व. त्रिपुरारी पांडे जी ने की थी।

WhatsApp-Image-2026-02-26-at-7.28.27-PM-2-768x1024 50 साल बेमिसाल, सम्यक क्रांति का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कार्यक्रम की शुरुवात मां शारदेय एवं सम्यक क्रांति सम्यक संपर्क के संस्थापक स्व रुद्र प्रसाद रूप के छायचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित अतिथि गण का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया। प्रधान संपादक दुष्यंत कुमार ने सम्यक क्रांति सम्यक संपर्क के स्थापना से लेकर वर्तमान तक के संघर्ष प्रगति और स्थायित्व पर प्रकाश डाला। सम्यक क्रांति सम्यक संपर्क के 50 वर्ष के जनहितार्थ पत्रकारिता एवं संस्थापक रुद्र जी के जीवन पर संपादक, समाजसेवक साहित्यकार संवर्त कुमार रूप ने प्रकाश डाला।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp-Image-2026-02-26-at-7.28.28-PM-1024x768 50 साल बेमिसाल, सम्यक क्रांति का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक लीना धुरिया ने सभी को आशीर्वचन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है इसके लिए मैं सम्यक क्रांति परिवार को बहुत बधाई देता हूं। मैं वर्षो से इस परिवार से जुड़ा हुआ हूं। और करीब से जानता हूं। 50 वर्ष का यह कालखंड इतना सरल नही था लेकिन इन्होंने ये कर दिखाया है।
इसी तरह शैलेश शिवहरे पूर्व नपा अध्यक्ष ने कहा कि जनहित की पत्रकारिता की मिसाल सम्यक क्रांति है। हमने रुद्र भईया का संघर्ष देखा है उस जमाने में वो कैसे गरीबों के हक के लिए आवाज बुलंद रखते थे और कोरिया को जिला बनाने के लिए उनके योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता वो एक कॉलम सदैव जनक्रांति और जन्नादोलन शीर्षक द्वारा जिला बनाओ मांग रखते ही थे और मुख्यमंत्री आदि से पत्राचार करते थे।

WhatsApp-Image-2026-02-26-at-7.28.25-PM-1024x768 50 साल बेमिसाल, सम्यक क्रांति का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

भाजपा नेता सुभाष साहू ने कहा कि कोरिया जिले जैसे जगह में अखबार का अनवरत संचालन और स्थानीयता के साथ राष्ट्रीयता और उसमे लोकप्रियता अपने में बड़ी बात है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता भानुपाल ने कहा कि मेरे लिए ये गर्व का विषय है। सम्यक क्रान्ति 50 वर्ष पूर्ण कर लिया है यह अपने में कीर्तिमान है।

WhatsApp-Image-2026-02-26-at-7.28.27-PM-1024x768 50 साल बेमिसाल, सम्यक क्रांति का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

युवा नेत्री जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह कुसरो ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के दायित्व को बखूबी निभाया है सम्यक क्रांति ने। यह जनहित की पत्रकारिता करता है। जनसामान्य के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर उन्हें न्याय दिलाता है। मैं जब शुरू में राजनीति में आई तभी से हम जैसे जनसेवकों को सम्यक क्रांति ने प्रमुखता से स्थान दिया है।

नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे ने सम्यक क्रांति परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह केवल छापने या किसी घटना भर की जानकारी नहीं है यह ज्ञान और तर्क के साथ पूर्ण विवेक की क्रांति है। जो अनवरत चल रही है।

नपा अध्यक्ष पटना गायत्री सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि सम्यक क्रान्ति के 50 वे स्थापना दिवस में मैं सहभागी हूं। हम सब इसे आगे लेकर जाने में अपनी भूमिका अदा करेंगे।

इसी क्रम में पत्रकार चंद्रकांत पारगिर ने कहा कि यह लगन और निडरता का प्रतीक है। यह चैलेंज को स्वीकार कर सार्थक कदम बढ़ाने का जज्बा है। उन्होने कहा कि 50 वर्षों की यह यात्रा सिर्फ एक अखबार की नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और विश्वास की कहानी है। पिता के सपनों और संघर्ष को उनके दोनों पुत्र—भाई दुष्यंत और संवर्त—ने नई ऊर्जा और दिशा दी है। जिस बीज को वर्षों पहले मेहनत से बोया गया था, आज वह एक मजबूत वटवृक्ष बनकर खड़ा है। यह सच में प्रेरणादायी है कि पारिवारिक मूल्यों और कड़ी मेहनत से किस तरह एक संस्थान को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है।
पूरी टीम को स्वर्ण जयंती की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
ईश्वर से कामना है कि यह सफर यूं ही निरंतर प्रगति करता रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षक ताहिर आज़मी ने कहा कि अपने बड़ों के विरासत को आगे लेकर जाना अपने में अतुलनीय साहस का कार्य है।

इसी तरह पत्रकार प्रविंद्र सिंह ने कहा कि यह 50 वर्ष का सफर चुनौती और जन अपेक्षाएं कम नहीं होंगी। जिसका उचित निर्वहन संस्थान ने किया है। इसके लिए समूह बधाई के पात्र है।

शिक्षक संजीव जायसवाल ने कहा कि सम्यक क्रान्ति सचमुच क्रांति की अलख जगाया करता है। स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से लगाकर कई जनकल्याणकारी और सार्थक मुद्दों को सामने लाकर कार्य होने तक यह समाचार पत्र अपनी महती भूमिका का निर्वहन करता है।

कार्यक्रम में जसमूह को संबोधित करते हुए युवा नेता और साहित्यकार शारदा गुप्ता ने पुरानी यादें समझा करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है। अभियान और सम्यक संपर्क में प्रारंभिक दौर में मेरे पिता भी जुड़े रहे। मेरे छात्रकाल में जब मैं एबीवीपी का अध्यक्ष रहा तबाद मेरे खबरों का प्रमुखता से प्रकाशन होता रहा जिससे हम युवाओं का मनोबल बढ़ता रहा। इसकी पुरानी एक कटिंग संवर्त जी ने मुझे उपलब्ध भी कराई।

युवा समाजसेवी प्रशांत राजवाड़े ने कहा कि जब पुत्र जनहित हेतु रात दिन लगे रहते है तो पिता जी क्या होंगे मैं ये सोचता हू क्योंकि संवर्त रूप जी का संघर्ष मैं देखता आया हूं जो गांव गांव जाकर अपने कलम और वाणी के माध्यम से वंचित वर्ग के हितार्थ खड़े रहे है और उनका कार्य किया है।
इस अवसर पर उपस्तिथ अतिथिगण और जनता जनार्दन के द्वारा 50 वर्ष बेमिसाल का जश्न केक काटकर मनाया गया और स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम अपने अंतिम पड़ाव में पहुंचा। कार्यालय स्टाफ आशीष साहू,सावित्री, निर्जला गुप्ता, दुवेश, करण कुमार गुप्ता, धीरसाय, विजय शंकर सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा संचालन संवर्त कुमार ‘रूप’ ने किया कार्यक्रम में देवेंद्र तिवारी,मोहित पैकरा,नविता शिवहरे,गायत्री सिंह,अनिल खटीक, शैलेष शिवहरे, भानु पाल, सौभाग्यवती सिंह खुसरो,भानुपाल, सतेंद्र राजवाड़े, रमेश तिवारी, तीरथ राजवाड़े,सिकंदर सिंह,बबली सिंह, वी कल्ब की महिलाए,राम अवतार कुशवाहा, मनीष सिंह, प्रभाकर सिंह,मोनू मांझी,शुभांक सुर्वे,अनुराग गुप्ता, चंद्रकांत पारगीर,संजीव जयसवाल, सुनील मिश्रा, महेश मिश्रा,प्रविंद सिंह,अरुण जैन,योगेश चंद्रा,मनोज सिंह,अमित पांडे,जूही खातून,अशोक सिंह,हर्षित राय,गुलाब गुप्ता,राजीव जायसवाल,मनोज राय,प्रशांत राजवाड़े सहित आदि की उपस्तिथि रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!