छत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा एवं डॉ रामकिंकर पांडे योग समिति के संरक्षक मनोनीत किए गए

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेद्रगढ़/ योग एवं आध्यात्म के पक्षधर नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंहराणा, एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं शा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डा रामकिंकर पांडे को  , एमसीबी योग सेवा समिति का सम्मानित संरक्षक मनोनीत किया गया है।

1-4-693x1024 नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा एवं डॉ रामकिंकर पांडे योग समिति के संरक्षक मनोनीत किए गए

योग सेवा समिति की सम्मानीय सदस्यता एवं संरक्षक का विशेष दायित्व प्रदान करने के पश्चात पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य  सुरेश चंद्र पोखरियाल, एवं जिला योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि एमसीबी जिले के दो विशिष्ट व्यक्तियों के योग समिति में सम्मिलित होने से समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा एवं योग के विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति मिलेगी। 
योग समिति में डॉ रामकिंकर पांडे एवं नगर पंचायत लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा के सम्मिलित होने पर एमसीबी योग सेवा समिति के योग साधक एवं साधिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि वीरेंद्र सिंह राणा योग के प्रबल पक्षधर रहे हैं एवं आचार, व्यवहार एवं अपने  मृदु व्यवहार एवंदार्शनिक चिंतन  के कारण समाज में काफी लोकप्रिय है, वहीं डॉ रामकिंकर पांडे धार्मिक प्रवृत्ति के सुप्रसिद्ध साहित्यकार भी हैं, एवं जिला योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय के निकट एवं परिचित विशिष्ट लोगों में से हैं। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र पोखरियाल ने कहा कि विशिष्ट व्यक्तियों के मार्गदर्शन से मनेद्रगढ़ से लेकर चिरमिरी में योग के विस्तार के लिए शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा एवं एमसी जिले में योग की रैली जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!