कोरियाछत्तीसगढ़

शिवालयों में गूंजा “हर–हर महादेव” भक्ति– आस्था– प्रेम का पर्व महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हुए भक्तिमय आयोजन,जनहित संघ द्वारा रुद्राभिषेक, भोग भंडारा का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस.के. ‘रूप’

कोरिया–बैकुंठपुर/ भक्ति –आस्था – प्रेम और भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण की भावना, ईश्वर के आशीर्वाद एवं मन्नत मांगकर अपना-अपने परिवार की समृद्धि की कामना सहित “हर हर महादेव” के जय घोष से शहर एवं ग्रामीण शिवालय गुंजायमान हो उठे।

WhatsApp-Image-2026-02-16-at-9.50.33-AM-1024x1024 शिवालयों में गूंजा "हर–हर महादेव" भक्ति– आस्था– प्रेम का पर्व महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विदित हो कि 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनहित संघ अंतर्गत

WhatsApp-Image-2026-02-16-at-9.50.38-AM-1024x768 शिवालयों में गूंजा "हर–हर महादेव" भक्ति– आस्था– प्रेम का पर्व महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

[wp1s id="1076"]

पण्डो विकास समिति के द्वारा मां तुरतुरिया धाम, शिव मंदिर सरई गहना में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक सह महाप्रसाद भोग भंडारे का विराट आयोजन किया गया शहरी,ग्रामीण श्रद्धालुओं ने इसका लाभ प्राप्त किया।

WhatsApp-Image-2026-02-16-at-9.50.34-AM-1024x1024 शिवालयों में गूंजा "हर–हर महादेव" भक्ति– आस्था– प्रेम का पर्व महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संस्था के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस.के.‘रूप’, पण्डो विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पण्डो ग्राम अख्तवार,जिला समन्वयक एमसीबी रामअवतार कुशवाहा लडकोडा, पनिका समाज प्रभार कुंवर साय पनिका,बैगा जनजातीय प्रभार सोहनलाल बैगा एवं जितेंद्र बैगा सहित स्थानीय ग्रामीण में भोला यादव, लखन यादव, विनय गुप्ता, नोहर यादव,सुशील यादव,सहित अन्य का विशेष योगदान रहा देर शाम तक प्रकृति की सुंदरता के बीच नैसर्गिक वातावरण में लोगों ने आस्था का दीप प्रचलित किया।बच्चे, बूढ़े,जवान, महिलाएं सभी का उत्साह देखते ही बनता था।

WhatsApp-Image-2026-02-16-at-9.50.36-AM-1-1024x1024 शिवालयों में गूंजा "हर–हर महादेव" भक्ति– आस्था– प्रेम का पर्व महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया WhatsApp-Image-2026-02-16-at-9.50.36-AM-1024x1024 शिवालयों में गूंजा "हर–हर महादेव" भक्ति– आस्था– प्रेम का पर्व महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  WhatsApp-Image-2026-02-16-at-9.50.37-AM-2-1024x768 शिवालयों में गूंजा "हर–हर महादेव" भक्ति– आस्था– प्रेम का पर्व महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देवरहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य आयोजन :–

WhatsApp-Image-2026-02-16-at-9.50.37-AM-1-1024x768 शिवालयों में गूंजा "हर–हर महादेव" भक्ति– आस्था– प्रेम का पर्व महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शहर में भक्तिमय वातावरण के लिए अग्रणी देवरहा बाबा सेवा समिति के द्वारा ऐतिहासिक शिवमंदिर प्रेमाबाग में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष आयोजन किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के निर्देशन में सदस्य गणों का अमूल्य योगदान रहा।
शहर के युवाओं के द्वारा इस अवसर पर भोग भंडारा खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया l

हर्रापारा में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा:–

हर्रापारा वार्ड के पैकरा परिवार ने अपने पिताजी की स्मृति में अपने जमीन का दान किया उक्त भूमि में शिव मंदिर का निर्माण कराया गया जिसमें जनप्रतिनिधि अशीष डबरे का विशेष योगदान व उल्लेखनीय कार्य रहा। शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कोरबा लोकसभा पूर्व सांसद एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर चरण दास महंत की उपस्थिति रही यहां मांदर के थाप पर लोक नृत्य की बहार रही जिसका उपस्थित जन समूह ने आनंद लिया इसी तरह भवानी तिगद्दा में भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया सागरपुर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा,विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में महेश्वर महादेव मंदिर गेज नदी के तट पर भगवान शंकर का अभिषेक एवं भोग भंडारे का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!