
बैकुन्ठपुर/
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शासकीय रामानुज प्रताप ंिसंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के प्राचार्य, डाॅ. एम.सी.हिमधर के संरक्षण एवं स्वीप नोडल अधिकारी अनुरंजन कुजूर के संयोजन में महाविद्यालय के प्रांगण में एस.आई.आर. पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सभी महाविद्यालयों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी शामिल होकर अपने – अपने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं निर्णायकों द्वारा माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया गया। ’’मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य लोकतंत्र को सशक्त बनाने का माध्यम’’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रथम स्थान दीपा चक्रधारी पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना, द्वितीय स्थान ललित कुमार शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर एवं तृतीय स्थान लल्ली राजवाड़े शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर व प्राची सोनी पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना ने प्राप्त किया। प्रतिभागी के रूप में आशा राजवाड़े, विकास खटिक, पुष्पा, आरती, साक्षी कोरी आशीष यादव, प्रदीप राजवाड़े, ओमप्रकाश, प्रिया सिंह, डेविड रहे। जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डाॅ. श्रीमती प्रीति गुप्ता, डाॅ. आशुतोष देउस्कर एवं सुश्री पूनम टोप्पो रहे। उद्बोधन के क्रम में डाॅ. प्रीति गुप्ता ने प्रतिभागी छात्रों को लोकतांत्रिक प्रणाली पर अपने विचार व्यक्त किए एवं डाॅ. ए.के. देउस्कर ने भी छात्रों को मतदाता जागरूकता एवं व्यक्तिव विकास पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ.एम.सी.हिमधर ने सभी प्रतिभागियों को सहभागिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा भारत निर्वाचन आयोग एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया द्वारा एस.आई.आर. कार्यक्रम कें अंतर्गत प्रत्येक मतदाताओं को भरे जाने वाले गणना पत्रक के बारे में विस्तार से बताया एवं जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रहा है, उन सभी विद्यार्थियों को फाॅर्म -6 आॅनलाईन या आॅफलाईन भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि शुद्ध मतदाता सूची से ही शत्प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जाकर लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सकता है। प्रतिभागियों के साथ नोडल प्राध्यापक श्रीमती सरस्वती टोप्पो, रीचा चेलकर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से श्री बी.बी. गुप्ता निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं श्री अरूण सोनी स्वीप प्रभारी जिला कोरिया उपस्थित रहे और अवगत कराये की विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ.कुलदीप ओझा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में पुष्पराज सिंह, बसंत कुल्हारा, सुखदेव साण्डिल्य, काॅलेज कैम्पस एम्बेस्डर तौफिक खान एवं अपर्णा सिंह, रासेयो स्वयं सेवक संजना, डोलिमा, धनेश्वर, सुशील कुमार, अनुज, श्रेयश एवं इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।



