कोरियासरगुजा संभाग

कोरिया जिला में एच.आई.वी. एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/राष्ट्रीय सेवा योजना एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में राज्य एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी एवं सहायक संचालक एड्स नियंत्रण समिति रायपुर श्रीमती नीतू मण्डावी के मार्गदर्शन एवं सी.एम.एच.ओ. डॉ. प्रशांत सिंह के संरक्षण तथा जिला संगठक डॉ. एम.सी. हिमधर के संयोजन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवशंकर राजवाड़े, डॉ बरखा सिंह, श्रीमती जयश्री प्रजापति एवं अनुरंजन कुजूर के सहसंयोजन में फ्लैशमॉब के माध्यम से एच.आई.वी. एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानों पर दिनांक 02 से 06 सितम्बर तक किया गया।

c-1-1024x768 कोरिया जिला में एच.आई.वी. एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया

जिसमें शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के स्वंयसेवकों द्वारा जिला अस्पताल, बस स्टैंण्ड, कुमार चौंक, साप्ताहिक बाजार छिन्दडांड़, छिन्दिया चौंक एवं सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में गीत, नृत्य एवं नुक्कड़ के माध्यम से प्रेरक नारों के साथ एच.आई.वी. एड्स के कारण, लक्षण, बचाव और एचआईवी पाजीटिव मरीज से भेदभाव न करने तथा टोल फ्री नंबर 1097 की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

b-1-1024x768 कोरिया जिला में एच.आई.वी. एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया

पं.ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना के स्वयंसेवकों द्वारा साप्ताहिक बाजार पटना एवं ईमली चौंक में फ्लैशमॉब के माध्यम से नुक्कड़ आयोजित किया गया।

[wp1s id="1076"]

d-1024x768 कोरिया जिला में एच.आई.वी. एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया

सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत जागरूकता संबंधित पम्पलेट भी वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अवलोकन हेतु जिला अस्पताल से डॉ. ए.के.सिंह, डॉ. शिशिर जायसवाल, देवी प्रसाद सोनी, निशुल जायसवाल, बृजेश कुशवाहा, निकिता दुबे और पटना नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से बीएमओ डॉ. श्रेष्ठ मिश्रा और लक्ष्मनियां सिंह उपस्थित रहे। फ्लैशमॉब के आयोजन में कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

e-1024x768 कोरिया जिला में एच.आई.वी. एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया

स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन हेतु श्री भुपेन्द्र सिंह, डॉ. कुलदीप ओझा, डॉ. राम यश पाल, श्री इम्तियाज अली, श्री पुष्पराज सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!