
संवाददाता
बैकुंठपुर/ शिक्षक दिवस के अवसर पर ज्ञान कुंज एवं न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर नीरज शिवहरे ने उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दुष्यन्त कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है, उनके विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि चंद्रावती शिवहरे ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों से पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

ज्ञान कुंज बंजारीढांड के डायरेक्टर कृष्णा साहू ने कहा कि शिक्षक दिवस का विशेष महत्व है। हमें अपने आदर्शों को प्रेरणा मानकर सदैव विद्यार्थियों के हित में कार्य करना चाहिए।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा शिक्षकों को उपहार भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रियंका शिवहरे प्राचार्य द्वय तृप्ति गोल्हाट , प्रतिभा बर्मन ,जानवी सिंह प्रियंका प्रगति रोशन पाठक काजल कश्यप मधु गुप्ता अनमता परवेज , सरिता चतुर्वेदी उमेश्वरी ,आकाश कुमार ,खुशी
ज्योति राजवाड़े ,मीना दुबे ,मिश्रा सर , प्रकाश गुप्ता यासमीन, प्रीति राजवाड़े ,नेहा मानिकपुरी ,फूल बाबू शर्मा रोशनी मानिकपुरी ,जाननवी सिंह, सरिता चतुर्वेदी, काजल कश्यप, प्रगति तिवारी, आकांक्षा मिश्रा, अनमता परवेज, उमेश्वरी कुलमित्रा, मधु गुप्ता, रोशन पाठक और आकाश रॉबर्ट मौजूद रहे।
शिक्षक दिवस समारोह के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर उत्साह और आनंद से सराबोर रहा।



