कोरिया

सुखद जीवन जीने की कला सिखाता है योग – श्री भईयालाल

एक पृथ्वी एक योग के साथ हरित योग संगम पर हुआ पौध रोपण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न

कोरिया / कोरिया जिले में बारिश के बीच ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उल्लास से मनाया गया। मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित मानस भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े उपस्थित रहे। जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े और नगरपालिका बैकुंठपुर की प्रथम नागरिक श्रीमती नमिता शिवहरे विशिष्ट अतिथि
बतौर शामिल हुए। मुख्यालय में सुबह से जारी भारी बारिश ने भी प्रतिभागियों के उत्साह को कम नहीं होने दिया।

8-2-300x225 सुखद जीवन जीने की कला सिखाता है योग - श्री भईयालाल

योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन में पहुंचे अतिथियों ने मां भारती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके पश्चात सुबह सात बजे से योग प्रशिक्षक श्री अनिल शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, लोकसेवकों, स्कूली बच्चों तथा बैकुंठपुर नगरवासियों को निर्धारित क्रम अनुसार योग अभ्यास कराया।

7-1-300x200 सुखद जीवन जीने की कला सिखाता है योग - श्री भईयालाल
योग दिवस पर उपस्थित जनों को बधाई देते हुए विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े ने
अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं,जिन्होंने हमारी संस्कृति को विश्व स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। योग से सम्पूर्ण विश्व आपस मे जुड़ा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों का सदुपयोग करें। योग हमारे भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे जीवन का साथी बनाना चाहिए। नियमित योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।”

0-2-300x225 सुखद जीवन जीने की कला सिखाता है योग - श्री भईयालाल

[wp1s id="1076"]

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने भी सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए ताकि हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहें। योग हमारे पुरातन आयुर्वेद से जुड़ा हुआ है। यदि हम अपने खानपान का भी ध्यान रखें तो सदैव स्वस्थ रह सकते हैं।

x-1-300x200 सुखद जीवन जीने की कला सिखाता है योग - श्री भईयालाल 
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा और नगरपालिका बैकुंठपुर अध्यक्ष श्रीमती नमिता शिवहरे ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग अभ्यास को अपनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

z-300x225 सुखद जीवन जीने की कला सिखाता है योग - श्री भईयालाल

योगा दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और योग के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी अतिथियों के प्रति जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

9-1-300x200 सुखद जीवन जीने की कला सिखाता है योग - श्री भईयालाल

योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन में पहुंचे अतिथियों ने मानस भवन परिसर के समीप योग सेंटर में अलग अलग पौधे लगाए और हरित योग संगम को सफल बनाया। पौधे हमारी प्रकृति को संतुलित करने में मदद करते हैं और यह अत्यंत आवश्यक हैं जिससे हमारा जीवन सुखद हो जाता है। विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े, कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पुलिस कप्तान श्री रवि कुर्रे के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना, श्रीमती नमिता शिवहरे, सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने भी पौधे लगाए।
जिला स्तरीय आयोजन में वनमण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर श्री मंडावी, एस डी एम श्रीमती दीपिका नेताम सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!