
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
S k Roop/ Bkp
कोरिया /छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री्ज़ के प्रदेश नेतृत्व ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कोरिया जिले के अध्यक्ष के रूप में शारदा गुप्ता की नियुक्ति की है ।
ग़ौरतलब है शारदा चेंबर के प्रारंभिक सदस्य रहे हैं और चेंबर के विभिन्न पदों पर रहते हुए लगातर सक्रियता से संघठन के कार्यों को सम्पादित करते रहे हैं ।
उनकी सांगठनिक क्षमता का संज्ञान लेते हुए संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष का पद सौंपा है और आशा व्यक्त की है कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा । शारदा गुप्ता बैकुंठपुर निवासी हैं साथ ही चेंबर के साथ साथ अन्य सामाजिक क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं ।उनकी इस नियुक्ति पर समर्थकों ने ख़ुशी व्यक्त की एवं शारदा गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की है|



