वनांचल में किसान मजदूर की बेटी ने दिखा दिया कड़ी मेहनत और लगन से मिलती है मंजिल
टाप टेन में अपना नाम दर्ज करा कर चांग भखार को किया गौरवांवित

सतीश मिश्रा
एमसीबी/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा बीते बुधवार को हायर सेकेंड्री और हाई स्कूल परीक्षा परिणाम जारी किया गया जिसमे एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड में वंदना सिंह ने 97.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर टॉप 10 में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

वंदना जनकपुर के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जनकपुर की छात्रा रही और अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वंदना सिंह पिता रामपाल सिंह माता प्रेमवती सिंह, ग्राम पंचायत नौड़िया की निवासी है। जो जनकपुर से लगभग 15 किलोमीटर रोज सफर करके पढ़ाई के कारण आवागमन करती रही। गांव में कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भी वंदना ने दिखा दिया अगर लक्ष्य सामने हो तो कोई प्रतिरोध असर कारी नही होता कर योद्धा रण जीत जाता है। वंदना सिविल सर्विसेज का एग्जाम देकर आईएएस बनना चाहती है। यह जानकारी शिक्षा विभाग को जैसे हुई विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर मो. इस्माईल ख़ान , सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा एवं मण्डल संयोजक संजय पटेल वंदना के घर पंहुच कर छात्रा का उत्साहवर्धन किया, मुंह मीठा करते हुए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। छात्रा से चर्चा करने पर बताया गया कि वे सिविल सर्विस में जाकर आईएएस बनना चाहती है।उसने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजन को दिया। वंदना के पिता एक किसान है जिन्होनें कड़ी मेहनत करके बच्ची को पढ़ाया उन्होंने बताया कि ठंडी हो या बरसात अगर वाहन नहीं मिलता तो सायकल के द्वारा जनकपुर तक कई कई बार पहुंचाया है। या बच्ची खुद गई है। कई बार वर्षा काल में बिजली के अभाव में भी बच्ची ने अपनी पढ़ाई नही छोड़ी है।इस तरह कड़ी मेहनत कर के सुदूर वनांचल भरतपुर विकास खंड के शासकीय विद्यालय की छात्रा का राज्य के टॉप 10 सूची में नाम आना बहुत बढ़ी उपलब्धि है । परिवार,क्षेत्र के ग्रामीणों, एवम स्कूल प्रबंधन,विभाग को गर्व है सभी में एकस्वर में बालिका को शुभकामनाएँ दी है।



