बोर्ड की परीक्षा में बच्चो ने दिखाया दम,ठाकुर अजय सिंह हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ

एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर/ बीते बुधवार को हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री कक्षाओं का परीक्षा परिणाम सीजी व्यापम के द्वारा जारी कर दिया गया है जिसमे बालिकाओं ने फिर से बढ़िया प्रदर्शन किया है छत्तीसगढ़ राज्य के टॉप 10 में कोरिया जिला के विद्यार्थियों ने गजब का प्रदर्शन किया है इसका श्रेय जिले के शिक्षा अधिकारी के मिशन 100 को भी जाता है।
इसी तारतम्यता में शहर का प्रतिष्ठित विद्यालय ठाकुर अजय सिंह हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल परीक्षा में कक्षा 10 वी में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कक्षा दसवीं के
आयुष कुमार राजवाड़े / पिता _ राजेश्वर प्रसाद राजवाड़े , 86.3% , उत्कर्ष ठाकुर पिता सुनील कुमार खांडे 84.5%, ममता राजवाड़े / प्रकाश राजवाड़े 84%, अंजली सिंह /पिता बसंत सिंह 83.3%अंक अर्जित किया।
विद्यालय समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, स्कूल प्राचार्या पार्वती यादव ,उपप्रबंधक मनीष सिंह ठाकुर सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगणों ने परीक्षा में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



