कोरिया

रजत जयंती अंतर्गत जिला स्तरीय क्वीज, भाषण एवं समूह परिचर्चा प्रतियोगिता अग्रणी महाविद्यालय में आयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती महोत्सव 2025 अन्तर्गत छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के सभाकक्ष में ’जिला स्तरीय क्विज, भाषण एवं समूह परिचर्चा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 एम0 सी0 हिमधर ने किया।

5-2-1024x580 रजत जयंती अंतर्गत जिला स्तरीय क्वीज, भाषण एवं समूह परिचर्चा प्रतियोगिता अग्रणी महाविद्यालय में आयोजित

मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्री उदय सिंह, एवं विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष, श्री प्यारेलाल साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

6-1-1024x768 रजत जयंती अंतर्गत जिला स्तरीय क्वीज, भाषण एवं समूह परिचर्चा प्रतियोगिता अग्रणी महाविद्यालय में आयोजित

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सभी अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। क्विज, भाषण एवं समूह परिचर्चा के लिए जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों से प्रथम स्तर पर अपने महाविद्यालय से चयनित होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ऐसा कार्य करे कि जिससे उनका एवं उनके जिले व राज्य का नाम रोशन हो।

[wp1s id="1076"]

7-1024x473 रजत जयंती अंतर्गत जिला स्तरीय क्वीज, भाषण एवं समूह परिचर्चा प्रतियोगिता अग्रणी महाविद्यालय में आयोजित

तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथि द्वारा उद्बोधन स्वरूप नौकरी की तैयारी के साथ – साथ स्वरोजगार पर भी ध्यान दें, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कौशल विकास पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया एवं सभी प्रतिभागियों को भविष्य में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनुप्रिया यादव, शासकीय रामानुज स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर, द्वितीय स्थान पुष्पा एवं तृतीय स्थान प्रियंका, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर ने प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के 25 वर्षां के सफर में अवसर एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान पुष्पा, कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर, दूसरा स्थान ललित कुमार, शासकीय रामानुज स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर एवं तीसरा स्थान पुष्पांजली कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर ने प्राप्त किया एवं विकास के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ – अवसर एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित समूह परिचर्चा प्रतियोगिता में शासकीय रामानुज महाविद्यालय बैकुण्ठपुर से ललित कुमार ने प्रथम स्थान, तनुप्रिया ने द्वितीय स्थान एवं अनुराधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रमाण – पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भाषण एवं समूह परिचर्चा के निर्णायक मण्डल में डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय, पीजी. कॉलेज बैकुण्ठपुर, श्री भारत सिंह, कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर एवं पूनम टोप्पो, पं.ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शास.महाविद्यालय पटना शामिल रहें।
जिला स्तरीय क्वीज, भाषण एवं समूह परिचर्चा प्रतियोगिता की आयोजन समिति की संयोजक डॉ. प्रीति गुप्ता एवं सदस्य डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार पाल, डॉ. सचिन सिंह एवं श्रीमती कंचन जायसवाल की प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अन्य महाविद्यालयों से श्री विनय गुप्ता, मो. अमजद, श्री विक्की राम, श्रीमती सरस्वती टोप्पो, डॉ. पवन उपाध्याय आदि अपने अपने महाविद्यालयों के प्रतियोगी छात्र/छात्राओं के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन जायसवाल के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रीति गुप्ता के द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री अनुरंजन कुजूर कार्यालयीन स्टॉफ मो. आरीफ ढेबर, राजकुमार राजवाड़े और रासेयो स्वयंसेवक शशि पोर्ते, तौफिक खान, कृष्णा राजवाड़े, धनेश्वर, लव, नीरज, सुप्रिया, ललिता, रीता, नीलम चौधरी सक्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!