कोरिया
वार्ड नंबर एक हर्रापारा में लगी आग,लाखों का समान जलकर खाक
आशीष यादव उपाध्यक्ष,भानूपाल पार्षद,मोनू मांझी पूर्व एल्डरमैन सहित जनप्रतिनिधियों ने दिखाई तत्परता

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
कोरिया–बैकुंठपुर/ भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और शॉर्ट सर्किट से शहर के वार्ड नंबर 1 हर्रापारा में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया लेकिन मुहल्ले वासी धीरज केवट की सूझबूझ और नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव,पार्षद

भानुपाल,मोनू मांझी सरीखे जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाई और आग पर काबू पा लिया गया।
प्रभा देवी के घर में आग लगी और उन्हें लाखों का नुकसान हुआ घर में रखी स्कूटी,वाशिंग मशीन,फ्रीज सहित कई महत्वपूर्ण समान जलकर खाक हो गए। जिसकी क्षति पूर्ति के लिए कुछ प्रशासकीय मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है। अभी आगे मई और जून के मौसम में भी भीषण गर्मी के आसार है ऐसे में उचित सावधानी बरतने की आवश्यकता आम जनमानस को भी है।
[wp1s id="1076"]



