कोरिया

भाजपा ने संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाया

समाज में व्याप्त सामाजिक असमानताओं और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाये- जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर /भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शिवपुर-चरचा मंडल में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर सभी समुदाय वर्गो के लोगो ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व नपाध्यक्ष कुन्ती चक्रधरी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, राजाराम राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े उपस्थित रहें।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, भीमराव अम्बेडकर, जिन्हें डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था और उनका 6 दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में निधन हो गया था। अम्बेडकर का जन्म महार जाति में हुआ था, उन्होंने अपने जीवन में भेदभाव और सामाजिक अन्याय का अनुभव किया। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से खुद को आगे बढ़ाया और विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने अपने जीवन में समाज में व्याप्त सामाजिक असमानताओं और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाये। उन्होंने दलितों के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया। जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि, डॉ. भीमराव अंबेडकर ने छुआछूत की पीड़ा को बचपन से ही सहा था। जाति प्रथा और ऊंच-नीच के भेदभाव को उन्होंने न सिर्फ महसूस किया, बल्कि उसके कारण कई बार अपमान का सामना भी किया। इसी अन्याय के खिलाफ उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया। उनका उद्देश्य था कि निम्न जातियों को छुआछूत जैसी अमानवीय प्रथा से मुक्त किया जाए और समाज में उन्हें समान अधिकार व सम्मान दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि, अंबेडकर का भारतीय समाज में योगदान विशाल और विविध है, जो एक समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, राजनेता और कानूनी विद्वान के रूप में उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है। जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि, भाजपा द्वारा द्वारा भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई एवं संध्या के समय दीपोत्सव मनाया गया। साथ ही 14 अप्रैल को शिवपुर चरचा में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता बाबा साहेब को याद किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संगीता गुप्ता, पार्षद प्रदीप तिवारी, कुंडल साय, संजय देवांगन, धर्मपाल कुर्रे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, महामंत्री धर्मेन्द्र िंसह, रमन गुप्ता, सरपंच रामाशंकर उईके, रोशन राजवाड़े, उमाशंकर बंटी, रवि त्रिपाठी, मनोज सोनवानी, संतोष राजवाड़े, शिल्पा शर्मा, रोशन ओझा, उर्मिला सिंह, सीमा सिंह, साक्षी सिंह, सिमरन, विनोद सिंह, भोला पाण्डेय, राजवीर सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!