कोरिया

कोरिया वन मंडल: वर्दी में ड्यूटी के दौरान महुआ दारू पीते दरोगा कैमरे में कैद, ग्रामीणों ने टोका उठकर भागे कार्यस्थल कि ओर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ कोरिया वनमण्डल के देवगढ़ वन परिक्षेत्र में वन सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे दो दरोगा खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाते कैमरे में कैद हो गए। मामला निग्नोहर बीट के हर्राडीह क्षेत्र का है, जहां ड्यूटी के दौरान वर्दी पहने दो दरोगा पेड़ की छांव में बैठकर महुआ शराब का सेवन करते नजर आए।

ग्रामीणों ने यह दृश्य मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ग्रामीण युवक वहां पहुंचे तो दरोगा आराम से बैठकर बोतल से शराब पी रहे थे। एक युवक ने महुआ शराब की बोतल सूंघ कर चिल्लाते हुए कहा दारू पी रहे हो यह सुनते ही दोनों दरोगा घबरा गए और तुरंत वहां से उठकर कार्य स्थल की ओर निकल पड़े। कैमरा ताने ग्रामीण उनका पीछा करते रहे लेकिन दोनों ने एक शब्द भी नहीं कहा जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे आरोपों का खंडन नहीं कर पाए। अगर वे निर्दोष होते तो विरोध जरूर करते लेकिन उनकी चुप्पी ने सब कुछ बयां कर दिया। जांच में सामने आया है कि इन दोनों दरोगाओं में से एक का नाम एस.एस. खान है जो निग्नोहर बीट में पदस्थ हैं जबकि दूसरा हर्राडीह बीट के दरोगा कुजूर हैं। दोनों ही देवगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जब दोनों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने न फोन उठाया और न ही व्हाट्सएप संदेशों का कोई जवाब दिया। उनकी यह चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही है। अब सवाल उठता है कि वन विभाग में अनुशासन का स्तर क्या इतना गिर गया है कि वर्दीधारी कर्मचारी खुलेआम ड्यूटी के दौरान शराब पीने लगें ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया है और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डीएफओ और विभागीय उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। क्या निलंबन होगा जांच समिति बैठेगी या फिर मामले को दबा दिया जाएगा
फिलहाल पूरे कोरिया वन मंडल में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!