सुखमंती सिंह के विजय का परचम लहराया, क्षेत्र की जनता ने बहुमत के साथ बनाया जिला पंचायत सदस्य
जनहित संघ अंतर्गत पंडित विकास समिति गौरवान्वित, यह मैंने नही क्षेत्र की जनता ने चुनाव जीता है उनके लिए ही कार्य करूंगी: सुखमंती सिंह

एस. के.‘रूप’
जनकपुर–एमसीबी/चांग माता के आशीर्वाद से यह क्षेत्र की समस्त जनता की जीत है, मेरे लिए समस्त जनता देवतुल्य है जिन्होंने अपनी बेटी को विजय श्री दिलाया है। यह जीत मैं जनता जनार्दन को ही समर्पित करती हूं उक्तताशय के विचार जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रमुख एवं आप की कोरबा लोकसभा उपाध्यक्ष सुखमंती सिंह ने त्री– स्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद दैनिक सम्यक क्रांति से खास चर्चा के दौरान व्यक्त किया

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम क्षेत्र क्रमांक 02 कंजिया

उन्होंने आगे कहा कि– ‘कंजिया क्षेत्र की जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उन्हीं के सहयोग से जनता के मंशा अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र में कई विकास कार्य करने हैं मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता परेशान है मैंने देखा है, मैं व्यक्तिगत रूप से भी सदैव जनता के संपर्क में लगे रहती हूं और कार्य करने हेतु प्रयासरत रहती हूं। अब जनता ने मुझे जो शक्ति समर्पित की है यह ऊर्जा स्रोत का कार्य करेगा और लोगों की अधिकार रक्षा व न्याय सहित समस्त योजनाओं का लाभ सहित सम्पूर्ण विकास मेरी प्राथमिकता होगी।

आपको बता दे आदिवासी महिला नेत्री सुखमंती सिंह क्षेत्र की जनता के लिए निशदिन तत्पर रहती हैं उन्होंने जनता के हित में कार्य करने के लिए ही माननीय उच्च न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाया था और न्याय पाया था।इसके साथ ही वंचित शोषित पीड़ित लोगों की मुखर आवाज बनकर श्रीमती सिंह ने कार्य किया है। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर जनहित संघ अंतर्गत पांडव विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार,केंद्रीय उपाध्यक्ष एस. के.‘ रूप ’, पण्डो विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पण्डो,जिला अध्यक्ष सतीश मिश्रा, जिला युवा प्रमुख रामशरण पण्डो,जिला मीडिया प्रचार प्रसार प्रमुख गणेश तिवारी जिला समन्वयक राम अवतार कुशवाहा,आप के जिलाध्यक्ष एवम जनहित संघ के सदस्य रमाशंकर मिश्रा,जिला अध्यक्ष पंडो प्रभार सोनसाय पण्डो,जिला अध्यक्ष बैगा जनजाति प्रभार जितेंद्र बैगा, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति विकास समिति कृष्णदत्त मौर्य, शोभान पण्डो,मोहन पण्डो,रामकृपाल प्रजापति, बृजलाल पण्डो,गुंजन यादव, हनुमान प्रसाद यादव, श्रीमती गुलबिया, प्रकाश रजक,सुमित्रा पण्डो, निखिल बैगा, समय लाल पण्डो,कलेश्वरी पण्डो,बेला बाई पण्डो,सुनीता पण्डो, अत्तूप्रसाद पण्डो, उज्ज्वल शर्मा, लक्ष्मी जायसवाल,कुंवर सिंह,भोला पण्डो,रामदास चमार,मिथिलेश बैगा,नीरज पण्डो,अनिल बैगा,शिवकुमार बैगा, वीरेंद्र बैगा, जितेंद्र बैगा, सत्येंद्र बैगा, सागर बैगा,दशरथ पण्डो,लखन जी, रामदेव पंडो, कोयली पण्डो, पनेश्वरी,प्रशांत पण्डो,अहिबरन,विकास, सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन एवं शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।



