
एस0के0रूप
कोरिया/ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संगीता सोनवानी ने भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय तिवारी, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी

जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, तीरथ राजवाड़े,योगेन्द्र मिश्रा, शारदा गुप्ता, धनेन्द्र मिश्रा, सतेन्द्र राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, अभय दुबे उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संगीता सोनवानी पूर्व में भी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है उन्होंने हमारे सभी बड़े नेताओं के मार्गशर्दन में भाजपा प्रवेश किया है। भाजपा जिला पंचायत में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी।



