कोरिया

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल बैकुंठपुर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व स्कूल के प्राचार्य श्री सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दुष्यन्त कुमार , श्री शशि भूषण पांडे पार्षद अनिल खटीक श्रीमती लक्ष्मी जायसवाल श्री अनूप बढ़ेरिया एवं अन्य अभिभावक व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

1-3-225x300 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल बैकुंठपुर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह

बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने भी कई स्टॉल लगाए, जहाँ फुल्की, बड़ा पाव, इडली, भेल पूरी जैसे विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया गया। पूरा माहौल उत्साह और आनंद से भरपूर था।

3-1-scaled-e1731672968119-300x140 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल बैकुंठपुर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह

बच्चों ने इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया और उनके चेहरे पर खुशियां छलक रही थीं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को शिक्षकों की ओर से उपहार व नास्ता के पैकेट दिए गए।

[wp1s id="1076"]

4-2-scaled-e1731672942386-300x140 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल बैकुंठपुर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह

प्राचार्य श्री सुनील कुमार ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया और मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षको सौरभ नामदेव,टेकनारायण सिंह, शालिनी सिंह श्वेता सिंह ,शन्तनु सिंह, माधवी गुप्ता ,स्नेहा कुमारी ,रूपलेखा पाण्डेय,शैलेश तिवारी,राहुल जयसवाल, प्रशांत दुबे उत्कर्ष पाण्डेय ,ज्योति सिंह, आकांक्षा साहू ,प्रियंका यादव ,स्वेता संडे, आवेश सरीफ के साथ विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती प्रियंका पुरी तथा समस्थ स्टॉफ की मत्वपूर्ण भूमिका रही इस तरह स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का बाल दिवस कार्यक्रम बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!