
एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर–कोरिया/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने फेडरेशन अधिसूचना जारी करते हुए पेंशनर्स फोरम के कार्यों को सुचारू रूप से सन्चालन हेतु शंकर सुमन मिश्रा को जिला कोरिया का संयोजक नियुक्त किया है। श्री मिश्रा के जिला संयोजक बनने से पूरे संघ सहित जिले स्तर पर उनके इष्टमित्रों एवम संघ पदाधिकारी में व्यापक हर्ष है साथ ही उनके संयोजक बनने पर बीते देर शाम से ही उन्हें बधाई एवम शुभकामना देने का तांता लगा हुआ है। हालत रही देर शाम उनके मोबाइल का ट्रैफिक जाम होने से अधिकांश सहयोगी,मित्र,चाहने वाले तमाम साथियोँ को उन्हें शुभकानाएं देने काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। श्री मिश्रा ने कहा कि फेडरेशन ने जो दायित्व सौंपा है उसका बखूबी निर्वहन करने के साथ कर्मचारी हित मेरे लिए सर्वोपरी है।



